जयपुर। मुस्कान मोहिनी क्लासेस की ओर से 4 अक्टूबर, 2024 की शाम को होटल सिद्धार्ष में गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारुति नगर एवं पार्श्वनाथ नगर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांडिया इवेंट में महिलाओं ने बॉलीवुड गीतो पर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 111 की पार्षद काजल भीमवाल, वार्ड नंबर 105 की पार्षद आशा सिंघानिया, व राजस्थान घूमर क्वीन सीमा सेठी रही। डॉ. संत कुमार शर्मा (शिक्षाविद एवं रिटायर्ड BDO) श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती भगवती शर्मा, श्री विभूति भूषण (भूतपूर्व AAG) कार्यक्रम के विशिष्ठ अथिति थे।

कार्यक्रम के अंत में मुस्कान मोहिनी क्लासेस की डायरेक्टर श्रीमती सरोज शर्मा ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि महिला शक्ति की छिपी प्रतिभाओं को समाज में बाहर लेकर आएं।

साथ ही महिलाओं का उत्थान हो और समाज में उनको उचित सम्मान एवं स्थान मिले। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
