जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-06 में झोटवाड़ा आर.ओ.बी. परियोजना में आ रहे अवरोधकों मकानों, दुकानों अन्य अवैध निर्माण कब्जें-अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जोन-06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित झोटवाड़ा आर. ओ. बी. परियोजना में आ रहे 09 मकानों स्ट्रेक्चर 08 दुकानें, बाउण्ड्रीवाल अन्य अवैध निर्माण कब्जें-अतिक्रमणों, अवरोधको को आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से पूर्णतः ध्वस्तीकरण कर आर. ओ. बी. परियोजना की रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 09, 13 तथा पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना झोटवाड़ा का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। उप महानिरीक्षक पुलिस जविप्रा जयपुर कैलाश चन्द बिश्नोई ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित शिकायतों को हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 0141 2575151 पर 24×7 सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
झोटवाड़ा आर.ओ.बी. परियोजना में आ रहे अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -
