आगरा। ओसवाल सोप ग्रुप की ओर से डीलर मीट-2024 का आयोजन फतेहबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में किया गया। जिसमें समूह के 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। सोमवार को दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत निर्देशक हर्ष जैन, अचल जैन, गौरव जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, श्रेणिक जैन और हिमांक जैन ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर की।

एमडी अजय जैन ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए अपने अनुभव उनके साथ बांटे और उन्हें व्यापार में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। ओसवाल डीलर मीट में देश भर से ओसवाल सोप ग्रुप से जुड़े डीलर, प्रमोटर, सप्लायर एवं वेंडर शामिल हुए। संगीत की धुन पर कार्यक्रम में देश के टॉप डीलर्स को एक्सीलेंस अवार्ड् से सम्मानित किया गया। दूसरे दिन सुबह ताज का दीदार और शाम को मुंबई के कलाकारों द्वारा सूफी संगीत की शाम का आयोजन किया जायेगा। ओसवाल सोप ग्रुप राजस्थान के सबसे पुराने ब्राण्ड में से एक है। अब समय के साथ खुद को परिवर्तित करते हुए आज भी ये उपभोक्ताओं की पहली पसंद बना हुआ है।
