By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
    October 5, 2026
    सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
    October 5, 2026
    जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
    October 5, 2026
    जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
    October 5, 2026
    विद्याधर नगर स्टेडियम दशहरा मेला 2026 का भूमि पूजन से हुआ आगाज
    October 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार
Jaipur

जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स ने रचा नया रिकॉर्ड, सितंबर 2026 में 1.93 करोड़ रुपये का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार

RMT network
Last updated: October 5, 2026 6:56 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड (RAJSICO) द्वारा संचालित एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स, जयपुर ने सितंबर 2026 में अपने स्थापना वर्ष 1979 के बाद अब तक का सर्वाधिक मासिक वित्तीय कारोबार दर्ज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सितंबर माह में कॉम्प्लेक्स का वित्तीय कारोबार 1.93 करोड़ रुपये रहा, जो किसी एक माह में अब तक का सर्वाधिक कारोबार है।
सितंबर 2026 में एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स के माध्यम से कुल 276.807 मीट्रिक टन आयात-निर्यात कार्गाे का संचालन हुआ, जिसका कुल व्यापारिक मूल्य 2,776.91 करोड़ रुपये रहा। इसमें 211.261 मीट्रिक टन निर्यात कार्गाे का सम्मिलित था जिसका व्यापारिक मूल्य 1,557.07 करोड़ रुपये तथा 65.546 मीट्रिक टन आयात कार्गाे का व्यापारिक मूल्य 1,219.83 करोड़ रुपये रहा।
इस उपलब्धि में कस्टम्स विभाग के सकारात्मक सहयोग एवं बेहतर समन्वय की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कस्टम्स विभाग द्वारा कस्टम्स क्लीयरेंस प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा व्यापार-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने के प्रयासों से एयर कार्गाे व्यवसाय को गति मिली है।
राजसिको द्वारा निर्यातकों एवं आयातकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कस्टम्स, एयरलाइंस, फ्रेट फॉरवर्डर्स, क्लियरिंग एजेंट्स एवं अन्य हितधारकों के साथ प्रभावी समन्वय पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संचालन एवं हैंडलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सितंबर 2026 से गोविन्दम क्लीयरिंग एजेंसी प्रा0 लि0 को हैंडलिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन कॉन्ट्रैक्टर नियुक्त किया गया है।
राजसिको द्वारा जयपुर के एयर कार्गाे क्षेत्र के दीर्घकालिक विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए व्यापक योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में TIES (Trade Infrastructure for Export Scheme) के अंतर्गत आईसीडी, जयपुर परिसर में नव-विकसित एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स एक्सटेंशन फैसेलिटी को शीघ्र चरणबद्ध रूप से परिचालन में लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस आधुनिक सुविधा में Express Cargo Clearance System (ECCS), कोल्ड स्टोरेज फैसेलिटी एवं डाक निर्यात केंद्र जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित की गई हैं। ECCS के माध्यम से ई-कॉमर्स एवं छोटे मूल्य के अंतरराष्ट्रीय कार्गाे के लिए त्वरित कस्टम्स क्लीयरेंस, जबकि कोल्ड स्टोरेज से तापमान-संवेदनशील एवं पर्सिबल कार्गाे के सुरक्षित भंडारण एवं संचालन की सुविधा मिलेगी। डाक निर्यात केंद्र से डाक एवं छोटे निर्यातकों, MSMEs तथा ई-कॉमर्स निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने में सुविधा होगी। इन सुविधाओं के शुरू होने से राजस्थान के MSMEs, ई-कॉमर्स निर्यातकों, स्टार्टअप्स, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पाद निर्माताओं सहित अन्य निर्यातकों को जयपुर से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अधिक सुगम, त्वरित एवं विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स सुविधा उपलब्ध होगी।
राजसिको का दीर्घकालिक लक्ष्य जयपुर एयर कार्गाे कॉम्प्लेक्स को राजस्थान के प्रमुख एयर कार्गाे एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करना है। इसके माध्यम से राज्य के निर्यात को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक्स की समय एवं लागत कम करने तथा राजस्थान को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से और मजबूती से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
Next Article सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
Jaipur
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान-2026: शहरी नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होंगे
Jaipur
October 5, 2026
जयपुर में ब्लिंकिट डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 164 पैकेट खाद्य सामग्री नष्ट, घी के 2 सैंपल लिए
Jaipur
October 5, 2026
विद्याधर नगर स्टेडियम दशहरा मेला 2026 का भूमि पूजन से हुआ आगाज
Jaipur
October 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498356
Your IP Address : 216.73.216.28

You Might Also Like

जर्जर आंगनबाड़ी भवनों को तत्काल प्रभाव से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाए- दिया कुमारी
सांस्कृतिक गौरव: रिफ 2026 के लिए तीसरी सूची में 7 राजस्थानी प्रोजेक्ट्स का चयन
जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार के निर्देश पर अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
खाटू श्याम जी मेला 2025 के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जयपुर-रेवाडी जयपुर मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
राजस्थान पुलिस की संकटग्रस्त मानव जीवन को बचाने के लिए विशेष पहल
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account