जयपुर। स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा महोदय के मार्गदर्शन में जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी के निर्देशन में आमजन की सुविधार्थ जयपुर शहर में वर्षा एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क कार्य तीव्र गति से करवाया जा रहा है।
जयपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार में सड़के काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गई है। उन सड़कों का पेचवर्क करवाने के लिए जेडीसी आनन्दी के निर्देशन में जेडीए द्वारा एक कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत 14.73 करोड़ रूपये का कार्यादेश जारी किया गया है।
जेडीसी ने बताया कि जविप्रा के अन्तर्गत आने वाली 60 फीट से उपर की मुख्य सड़कों को दीवाली से पूर्व पेचवर्क किया जाना प्रस्तावित है, इन सड़कों की मरम्मत हेतु लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कार्य किया जाना है। इसमें जविप्रा द्वारा डामरीकरण से लगभग आठ हजार वर्गमीटर का कार्य, जीएसबी, डब्ल्यूएमएम से एक लाख 22 हजार वर्गमीटर, कोल्डमिक्स डामर से लगभग 15 हजार 500 वर्गमीटर क्षेत्र में मरम्मत का कार्य किया जा चुका है।
जेडीए द्वारा पेचवर्क कार्य के तहत मुख्य सड़कें बालाजी तिराहे से इन्दूणी फाटक, ट्रांसपोर्ट नगर से गलता गेट दिल्ली रोड़, वन्देमातरम् रोड, टोंक रोड, जवाहर सर्किल के चारों ओर सड़कों पर कोल्डमिक्स एवं हॉट मिक्स डामर से पेच वर्क कर दिया गया है एवं रोड़ एम्बुलेंस द्वारा वन्देमातरम् रोड पर कार्य किया जा चुका है तथा जेएलएन मार्क, भवानी सिंह रोड पर कार्य प्रगति पर है।
जेडीए द्वारा त्वरित गति से किया जा रहा है पेच रिपेयर कार्य
