By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मुख्यमंत्री आज करेंगे दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मुख्यमंत्री आज करेंगे दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ
Jaipur

मुख्यमंत्री आज करेंगे दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ

RMT network
Last updated: August 29, 2024 8:03 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड’ की थीम पर दो दिन में होंगे दर्जनभर सेशंस
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राजधानी में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में गुरुवार को दो दिवसीय स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस,’पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड’ का शुभारम्भ करेंगे।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि जयपुर में इस साल की शुरूआत में जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय स्तर की डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय के क्रम में इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़़म, राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनंद कुमार सहित राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।
साहू ने बताया कि एडीजी कांफ्रेंस में दो दिन की अवधि में राज्य में बेहतर पुलिसिंग पर केन्द्रित मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ दर्जन भर सेशंस में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। गुरुवार और शुक्रवार को 6-6 विषयों पर एडीजी और आईजी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों के ग्रुप द्वारा प्रजेंटेशंस दिए जाऐंगे। इन सेशंस से विषय विशेषज्ञ भी जुड़कर सम्बंधित सब्जेक्ट पर अपना महत्वपूर्ण इनपुट देंगे। वहीं अलग-अलग विषयों पर एडीजी, रेंज आईजी एवं डीआईजी के अलावा चयनित एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ‘ब्रेन स्टॉर्मिंग‘ करेंगे, इनमें क्वेश्चन-आंसर का दौर भी होगा।
कॉन्फ्रेंस की आर्गेनाइ्जेशन कमेटी की चेयरपर्सन और एडीजी (ट्रेनिंग) श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को होने वाले सत्रों में पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू की अध्यक्षता में न्यू क्रिमिनल लॉज पर विशेष सेशन होगा, इसमें जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के नेतृत्व में अधिकारियों के समूह द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। डीजीपी-आईजी कॉंफ्रेंस-2023 की अनुशंषाओं पर संजय कुमार अग्रवाल, डीजी (इन्टेलिजेन्स) द्वारा प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स, चैट जीपीटी, डीप फेक और इन्टरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर डीजी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी की अध्यक्षता में होने वाले सत्र में आईजी साइबर क्राइम श्री शरत कविराज के साथ पुलिस अधिकारियों का ग्रुप प्रजेंटेशन देगा। डिजिटल फॉरेन्सिक्स के बारे में एडीजी (पुनर्गठन) डॉ. प्रशाखा माथुर तथा मादक पदार्थों की स्मगलिंग और इनके उपभोग की रोकथाम के बारे में एडीजी (रेलवेज) अनिल पालीवाल के साथ पुलिस अधिकारियों की टीम अपना प्रस्तुतीकरण देंगी।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शुक्रवार को भी छः विशेष सेशंस का आयोजन होगा। इनमें साइबर सिक्योरिटी, डार्क वेब, साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन एवं क्रिप्टो करेंसी के विषयों पर एडीजी (टी एंड टी) बिपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ऑफिसर्स का प्रजेंटेशन होगा। इस सत्र की अध्यक्षता एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा करेंगे। ‘इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ क्राइम इन राजस्थानः इवोलविंग ए यूनिफाइड स्ट्रेटेजी टू कॉम्बेट इंटर एंड इंट्रा स्टेट गैंग्स’ पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की अगुआई में पुलिस ऑफिसर्स का ग्रुप प्रजेंटेशन देगा। सत्र के मॉडरेटर एडीजी आर्म्ड बटालियन आनंद श्रीवास्तव होंगे। ‘कॉपिंग विद चैलेंजेस ऑफ चीटिंग इन कॉम्पीटीटिव एक्जामिनेशनः नीड फोर मल्टी डाइमेंशनल अप्रोच‘ सेशन में एटीएस एवं एसओजी के एडीजी वीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस ऑफिसर्स अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।
शुक्रवार को ही क्राइम अगेंस्ट वूमन, चिल्ड्रन एंड अदर वीकर सैक्शन पर चौथे सेशन का प्रजेंटेशन एडीजी (सिविल राइट्स) भूपेन्द्र साहू, रोड सेफ्टी और ट्रैफिक मैनजमेंट पर एडीजी (ट्रैफिक) हवा सिंह घूमरिया तथा इंटरनल सिक्योरिटी आईजी राजेश मीना की अगुआई में पुलिस अधिकारी अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इन सत्रों को क्रमशः एडीजी (हाऊसिंग) श्रीमती बिनीता ठाकुर, एडीजी (रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड) श्री सचिन मित्तल तथा डीजी (इंटेलिजेंस) संजय अग्रवाल चेयर करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बारह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Next Article ट्रक में सल्फेट पाउडर की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332337
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

4, 5 व 6 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर आयोजित होगी कलेक्शन ड्राइव
यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी
जर्जर सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण कर त्वरित रूप से शुरू किए जाएं मरम्मत कार्य, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के विरूद्ध हो सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
श्रीनिंबेश्वर महादेव पशु मेला 13 से
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में चल लेखा निरीक्षक संगोष्ठी का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account