जयपुर। 2 अगस्त को होटल क्लार्क आमेर में निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र का जयपुर की विभिन्न संस्थाओं ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति डॉ विश्वनाथ प्रधान सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का शॉल,साफा ओढ़ाकर कर और बुके देकर अभिनंदन किया।
इस दौरान कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान प्रदेश की जनता ने मुझे अभूतपूर्व प्यार और स्नेह दिया है। मुझे अपने सार्वजनिक जीवन में एक लंबा सफर तय करने का अवसर मिला। मैं विधायक रहा, सांसद रहा,केंद्रीय मंत्री रहा,लेकिन राजस्थान की जनता ने राज्यपाल के रूप में जो अपनापन दिया वो अविस्मरणीय है ओर इस प्यार और स्नेह को जीवनभर याद रखूंगा। इस अवसर पर 100 से ज्यादा संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
निवर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र का जयपुर की विभिन्न संस्थाओं ने किया नागरिक अभिनंदन
