By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आज श्रीलंका का सामना करने को तैयार भारत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > आज श्रीलंका का सामना करने को तैयार भारत
Sports

आज श्रीलंका का सामना करने को तैयार भारत

RMT network
Last updated: August 2, 2024 7:27 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । हाल ही में आख़‍िरी टी20आई में मज़ाक उड़ने वाली शिकस्‍त के बाद श्रीलंका ने 0-3 से सीरीज़ भी गंवा दी थी। अब वनडे की तैयारी है तो श्रीलंका ने चोट और बीमारी की वजह से अपने पांच तेज़ गेंदबाज़ों को खो दिया है। जिसके बाद मोहम्‍मद शिराज़ और इशान मलिंगा को टीम में लिया गया है, जहां पर उन्‍हें असिता फ़र्नांडो और ऑलराउंडर चमिका करुणारत्‍ने का का समर्थन मिलेगा। इन दोनों टीमों के बीच जो पिछले चार वनडे हुए हैं, उसमें श्रीलंका तीन बार 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंंच पाई थी। श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए क्‍वाल‍िफ़ाई नहीं कर पाई है और उनका अगला बड़ा टूर्नामेंट वनडे विश्‍व कप है। तो उनको प्रक्रिया पर ध्‍यान देना होगा।
जहां तक भारत की बात है तो वे चैंपियंस ट्रॉफ़ी की ओर अपना एक कदम और बढ़ाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली लौट चुके हैं और टीम का फ़ोकस सही टीम संयोजन उतारने पर है। वे वनडे सीरीज़ में अधिक चुनौती की भी उम्‍मीद करेंगे ना कि टी20आई में मिली चुनौती की तरह।
पतुम निसंका और कुलदीप यादव पर होंगी नज़र
यह साफ़ है कि श्रीलंका मध्‍य क्रम और निचले क्रम की समस्‍या से जूझता रहा है, उन्‍हें हाल ही की सफलता शीर्ष क्रम की वजह से मिली है और इसमें सबसे अहम भूमिका पतुम निसंका ने निभाई है। उन्‍होंने इस साल दुनिया में सबसे अधिक छह वनडे में 497 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट भी 122.41 का रहा जो कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्‍लेबाज़ों में सबसे अधिक है। अगर श्रीलंका को भारत को चुनौती देनी है तो वे चाहेंगे कि निसंका का बल्‍ला बोले।
अब ऐक्‍शन कैंडी से कोलंंबो पहुंच गया है। ऐसे में बल्‍ले और गेंद के बीच का संतुलन भी बदलना चाहिए। इस मैदान पर अक्‍सर 300 या उससे अधिक रन नहीं बनते हैं, क्‍योंकि स्पिन यहां पर अहम रोल निभाती है। ऐसे में कुलदीप यादव भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैा। कुलदीप भी इस दौरे पर प्रदर्शन करने के लिए उत्‍साहित होंगे।
टीम न्‍यूज़ : रोहित, कोहली और कुलदीप लौटे
श्रीलंका की मुश्किल तेज़ गेंदबाज़ी है लेकिन विकेट स्पिन के मुफ़ीद रहने की उम्‍मीद है ऐसे में वे चमिका करुणारत्‍ने की जगह दुनित वेल्‍लालगे को खिला सकते हैं।
श्रीलंका (संभावित): 1 पतुम निसंका, 2 कुसल मेंडिस, 3 सदीरा समराविक्रमा, 4 कमिंदु मेंडिस, 5 चरित असलंका (कप्‍तान), 6 जनित लियानगे, 7 दुनित वेल्‍लालगे/चमिका करुणारत्‍ने, 8 वानिंदु हसरंगा, 9 महीश तीक्षणा, 10 मोहम्‍मद शिराज़/इशान मलिंगा, 11 अस‍िता फ़र्नांडो
भारत का शीर्ष क्रम तय है लेकिन निचले क्रम में कुछ प्रयोग हो सकते हैं। क्‍योंकि हार्दिक पंड्या वनडे सीरीज़ का हिस्‍सा नहीं है तो शिवम दुबे और रियान पराग में से कोई एक खेल सकता है। अगर पराग खेलते हैा तो भारत के पास तीन तेज़ गेंदबाज़ खिलाने का मौक़ा होगा। ऐसे में ख़लील अहमद और अनकैप्‍ड हर्षित राणा में से किसी एक को मौक़ा मिल सकता है।
भारत (संभावित): 1 रोहित शर्मा (कप्‍तान), 2 शुभमन गिल, 3 विराट कोहली, 4 श्रेयस अय्यर, 5 ऋषभ पंत/केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 शिवम दुबे/रियान पराग, 7 अक्षर पटेल, 8 कुलदीप यादव, 9 ख़लील अहमद/हर्षित राणा, 10 अर्शदीप सिंह, 11 मोहम्‍मद सिराज

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टमेंट समिट-2024 जयपुर में 9 से 11 दिसम्बर तक
Next Article अक्षय कुमार कॉमेडी फिल्म के जरिए एक बार फिर वापसी के लिए तैयार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519234
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

लगातार दूसरे साल भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम
शम्सी, क्लासन और यानसन ने साउथ अफ़्रीका को सेमीफ़ाइनल में पहुंचाया
चोटिल उमरान मलिक की जगह चेतन साकरिया हुए कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल
भारत को मिली क़रारी शिक़स्त, 2-1 की बढ़त के साथ सिडनी जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
लगातार चले आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ते हुए RR ने RCB को किया बाहर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account