कुल 42 प्रतिभागियों को फाइनल कॉम्पिटिशन के लिए स्लेक्ट किया

जयपुर। म्याऊ इवेंट्स की ओर से 21 जुलाई को शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में समर डांस चैंपियनशिप
2024 डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कुल 42 प्रतिभागियों को फाइनल कॉम्पिटिशन के लिए स्लेक्ट किया गया।

इवेंट के मुख्य अतिथि के रूप संपादक नवल किशोर शर्मा मौजूद रहे। सभी अतिथियों का इवेंट के आयोजक अरुण चिरानिया ओर उनकी टीम की ओर से माला पहनाकर और बुके व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों ने फिनाले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फिनाले में जयपुर के डांस अकेडमी के डांसर्स ने हिस्सा लिया।

प्रोग्राम के आयोजक अरुण चिरानिया ने बताया कि फिनाले के जजमेंट करने लिए डांस दिवाने में फाइनलिस्ट रहे चुके चैनवीर सिंह , अमीरका गोट्स टैलेंट से शाकिर खान,कोरिओग्राफर सागर,अंकिता शर्मा रहे।इवेंट में प्रतिभागियों ने एक बढ़कर एक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

प्रतियोगिता में जूनियर केटेगिरी में 7 से 14 साल तक के प्रतिभागी और सीनियर केटेगिरी में 14 से 21 वर्ष के प्रतिभागी शामिल रहे। जूनियर केटेगिरी में यशास , चैतन्य व यासिका विजेता रहे। सीनियर केटेगिरी में शाहरुख खान , हिमांशी व पप्पू यादव विनर रहे।

मुख्य अतिथि दीपक कुमावत और दिनेश चौधरी ने विजेताओं को 21000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र और राज मीडिया टीवी रहा।


इवेंट में अक्षिता शर्मा, हर्ष जांगिड़ सहित शहर के कई गणमान्यजन मौजूद रहे। इवेंट का मंच संचालन कामाक्षी पुरोहित ने किया।
