खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जु जित्सू खिलाड़ियों को आबू धाबी रवाना किया
जयपुर- राजस्थान जु जित्सू संघ के सचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जायद स्पोर्ट्स सिटी,अलरावादा में स्थित मुबाडला एरिना, यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी आबू धाबी में 3 से 5 मई तक आयोजित होने वाली 8वीं एशियन जु-जित्सू प्रतियोगिता के लिए मंगलवार सुबह खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सिरसी रोड स्थित अपने निवास से सीनियर वर्ग के 11 खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देकर आबू धाबी के लिए रवाना किया।
जु जित्सू संघ राजस्थान के अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी छोटूराम दहिया भारतीय टीम के कोच के रूप में टीम साथ गए है।
सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भारतीय टीम 1 मई को दिल्ली से आबू धाबी के लिए रवाना होगी तथा 6 मई को वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान दहिया भारतीय खिलाड़ियों को गाईड करेंगे, भारतीय टीम में राजस्थान से अनिल कुमार, लोकेश कुमार चौधरी, नंद किशोर जाखड़, विक्रम निठारवाल, राजेश हरितवाल, रामसिंह गुर्जर, रामानंद चौधरी, राहुल स्वामी, मनोकामनी, रेणु,पवन कुमार शामिल है साथ ही एशियन यूथ प्रतियोगिता जो कि 6 से 9 मई तक आयोजित होगी उसमें राजस्थान से सनी कुमार, मानव पंचारिया, स्वेता यादव भारतीय टीम में शामिल होकर 4 मई को आबू धाबी पहुंचेंगे। राज्य से कुल 14 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
