By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण — सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम — राजस्थान पुलिस के करीब 85 हजार अधिकारी व जवान सम्भालेंगे सुरक्षा का जिम्मा-पुलिस महानिदेशक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण — सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम — राजस्थान पुलिस के करीब 85 हजार अधिकारी व जवान सम्भालेंगे सुरक्षा का जिम्मा-पुलिस महानिदेशक
Jaipur

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण — सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम — राजस्थान पुलिस के करीब 85 हजार अधिकारी व जवान सम्भालेंगे सुरक्षा का जिम्मा-पुलिस महानिदेशक

RMT network
Last updated: April 24, 2024 3:34 pm
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर, 24 अप्रैल। राजस्थान पुलिस द्वारा द्वितीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों पाली, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चित्तौड़गढ, कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर एवं भीलवाड़ा में भय मुक्त वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री उत्कल रंजन साहू ने बताया कि द्वितीय चरण में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस बल के साथ केन्द्रीय सशस्त्र सशस्त्र बलों की कम्पनियां और होमगार्ड्स के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस करीब 85 हजार अधिकारी एवं जवानों के अलावा केन्द्रीय सशस्त्र बल और विशेष सशस्त्र बल की 175 कम्पनियाँ, राजस्थान शहरी-ग्रामीण होमगार्ड के 18 हजार 400 तथा बॉर्डर होमगार्ड के 1600 जवानों को फील्ड में तैनात किया गया है।

सजगता से निभाएं जिम्मेदार नागरिक का फर्ज —

डीजीपी श्री साहू ने प्रदेश में शुक्रवार को लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण में 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की करते हुए कहा कि सभी मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के निर्भय होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका सजगता से निभाएं। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 24 पुलिस जिलों के तहत 28 हजार 105 मतदान केन्द्र और 651 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में से क्रिटीकल और कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों, होमगार्ड्स, आरएसी तथा केन्द्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नॉर्म के अनुसार तैनात किया गया है।

मतदान बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम —

डीजीपी ने बताया कि इन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक पुलिसकर्मी को नियोजित किया गया है, जो मतदाताओं की कतार बनवाने, अनुमत पहचान पत्र की प्राथमिक जांच के बाद मतदाता को मतदान केन्द्र में प्रवेश देने, मतदान केन्द्र पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया के दौरान ईवीएम को सुरक्षा प्रदान करेंगे। मतदाताओं की भीड़ नियंत्रण के लिए 2 या 3 मतदान केन्द्रों वाले पोलिंग स्टेशन लोकेशन (पीएसएल) पर एक अतिरिक्त होमगार्ड तथा 4 या अधिक मतदान केन्द्रों वाले पीएसएल पर दो अतिरिक्त होमगार्ड्स लगाए गए है। वहीं सहायक मतदान केन्द्रों पर एक-एक होमगार्ड लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय कानून व्यवस्था की स्थिति के आंकलन के आधार पर संवेदनशील मतदान केन्द्रों की नई श्रेणी ‘लॉ एंड आर्डर संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर भी 1-2 आरएसी के जवान या सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विशेष पर्यवेक्षण के लिए पुलिस अधिकारियों को जिम्मा —

श्री साहू ने बताया कि इसके अतिरिक्त सामान्यतः 10 मतदान केन्द्रों पर पुलिस मोबाईल पार्टी के तहत सैक्टर पुलिस आफिसर्स तैनात किए गए है, इनके साथ पुलिस एवं होमगार्ड का जाप्ता लगाया गया है, वहीं सैक्टर मजिस्ट्रेट को भी एक-एक होमगार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही फ्लाईंग स्क्वाड टीमों और स्टैटिक सर्विलांस टीमों (एफएसटी एवं एसएसटी) को भी पुलिस जाप्ता दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षकों को त्वरित कार्यवाही दल (क्यूआरटी), स्ट्राइक फोर्स एवं क्रिटीकल कलस्टर मोबाईल टीमों को रणनीतिक रूप से नियोजित कर क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते हुए सघन पर्यवेक्षण के लिए पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित विधानसभा क्षेत्रों में डीएसपी या सीआई रैंक के पुलिस अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें भी पुलिसकर्मी व होमगार्ड (कुल 05 कर्मी) व 1 सैक्शन आरएसी का जाप्ता दिया गया है। वहीं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी विधानसभा क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को मय पुलिसकर्मी व होमगार्ड (कुल 05 कर्मी) जाप्ता व रिजर्व जाप्ता के विधानसभा पर्यवेक्षक अधिकारी का जिम्मा भी सौंपा गया है। इन सभी पुलिस अधिकारियों को परस्पर सतत समन्वय से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अंतरराज्यीय सीमाओं पर सीसीटीवी से मॉनिटरिंग —

डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा चुनावों के द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के सीमावर्ती राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं गुजरात से लगने वाली राजस्थान की सीमाओं को सील करते हुए चैक पोस्ट स्थापित की गई है। इन पर निरंतर चैकिंग हो रही है। इन मचैक पोस्ट पर 5 पुलिसकर्मी एवं 5 होम गार्ड्स का जाप्ता नियोजित कर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान की समाप्ति के समय से पूर्व के 48 घंटे का साइलेंस पीरियड, जो बुधवार शाम से आरम्भ हो रहा है, में निर्वाचन क्षेत्रों में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के मतदाताओं के अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति जो बिना किसी वैध कारण के क्षेत्र में है, उनका प्रवेश निषेध रहेगा।

विविध टास्क के लिए भी पुलिस बल तैनात —

श्री साहू ने बताया कि निर्वाचन से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान के बाद ईवीएम संग्रहण, ईवीएम की सुरक्षा एवं मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, संग्रहण एवं मतगणना के दिन यातायात एवं कानून व्यवस्था, वायरलैस संचार व्यवस्था एवं परिवहन सम्बंधी जरूरतों जैसे सभी महत्वपूर्ण टास्क के लिए जिला पुलिस को माकूल प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं किसी भी स्थान पर आकस्मिक स्थिति में पुलिस जिलों में रिजर्व पुलिस टीमें भी अलर्ट पर है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article न्यायाधीशों की रिटायरमेंट की आयु तीन साल बढ़ाई जाए- सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्य
Next Article विपक्ष के पास ना नीति है, ना नीयत और ना ही नेता – दिया कुमारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332325
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

श्री डिग्गी कल्याण महाराज की लक्खी पदयात्रा में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से सुदृढ रखने के लिये नगर निगम ग्रेटर ने कसी कमर
माइनिंग सेक्टर में राजस्थान ने समूचे देश में पहराया परचम
जेडीए ने भूखण्ड संख्या बी-48 में साईट प्लान के विपरीत व्यवसायिक प्रयोजनार्थ अवैध निर्माण करने पर भवन को किया सील
‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान बने जन आंदोलन- डॉ. सौम्या गुर्जर
पर्यटन विभाग में हुआ “महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट” एवं “ब्रज चौरासी यात्रा’ का प्रस्तुतिकरण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account