नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के घर में कई कपल देखने को मिले। कुछ शादी, तो वहीं कुछ रिलेशनशिप में नजर आए। वहीं, अब शो के एक पॉपुलर कपल का रिश्ता आखिरकार टूट गया है। बिग बॉस 17 का प्यारा कपल समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय दोनों ने अपनी- अपनी राहे अलग कर ली है।समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय की रिश्ते की अग्निपरीक्षा बिग बॉस 17 के घर में देखने को मिली थी, जब ईशा ने समर्थ को अपना ब्वायफ्रेंड मानने से मना कर दिया था। हालांकि, बाद में इनके बीच चीजें ठीक हो गई थी।समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के ब्रेकअप की खबर वैलेंटाइन के मौके पर भी सुनने को मिली थी। हालांकि, कपल ने बाद में एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे अफवाह करार दिया था, लेकिन इस बार मामला गंभीर है। समर्थ जुरेल ने खुद ब्रेकअप की खबर की पुष्टि की है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों का ब्रेकअप पोस्ट भी ध्यान खींच रहा है।समर्थ जुरेल ने मीडिया से बात करते हुए अपने ब्रेकअप की बात कबूल की है। फ्री प्रेस जर्नल के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, “हां, ईशा और मैं अब साथ नहीं हैं, हमने ब्रेकअप कर लिया है। जो हुआ मैं उस पर बात नहीं करना चाहता हूं। बात बस इतनी सिर्फ इतनी है कि अब हम साथ नहीं हैं।”समर्थ जुरेल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा- जो आपका है, वो आपके पास ही रहेगा।ईशा मालवीय ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस शीशे के सामने बैठीं मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर की फिल्म ए दिल है मुश्किल का ब्रेकअप सॉन्ग जोड़ा है।सच हुई अभिषेक कुमार की भविष्यवाणीबिग बॉस 17 के दौरान अभिषेक कुमार ने एक बार कहा था कि शो खत्म होने के बाद ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का ब्रेकअप हो जाएगा। मुनव्वर फारूकी के साथ ईशा और समर्थ के रिश्ते पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा था, “एक बार जब दोनों शो से बाहर निकल जाएगे, ईशा देखेगी कि दोनों बराबर हैं तो ठीक है, लेकिन अगर वो समर्थ से आगे निकल जाएगी, तो वो उसे छोड़ देगी। उसकी मां उन्हें अलग कर देगी। मुझे पता है। हमारे रिश्ते में हमारे ब्रेक-अप में इसकी मां का बहुत बड़ा हाथ है।”
समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय का आखिरकार खत्म हुआ रिश्ता

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

