By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्यार और वफादारी की दास्तान है “आज़ाद”
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Entertainment > प्यार और वफादारी की दास्तान है “आज़ाद”
EntertainmentJaipur

प्यार और वफादारी की दास्तान है “आज़ाद”

RMT network
Last updated: December 12, 2024 12:53 pm
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE



जयपुर , 12 दिसम्बर । काई पो छे,रोक ऑन ,केदारनाथ, चंडीगढ़ करे आशिक़ी जैसी सफल फ़िल्मों के निर्देशक अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित नई फ़िल्म “आज़ाद” के प्रमोशन के लिए  फ़िल्म से डेब्यू कर रही नई स्टार जोड़ी अमान देवगन जो  अजय देवगन के भतीजे हैं और राशा थडानी जो अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी हैं ने  होटल मैरियट जयपुर में 12 दिसंबर को राज मीडिया टाइम्स और राज मीडिया टीवी की एंकर माधुरी दुर्गानी के साथ खास बातचीत की।  ख़ुद अजय देवगन भी इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। यह एक एक्शन एडवेंचर फ़िल्म है जिसका निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है ।फ़िल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। जयपुर में मीडिया को फ़िल्म का टीजर भी दिखाया गया जिसमें बताया गया कि “इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धड़कन  है -आज़ाद । हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है।’ टीजर की शुरुआत में बैकग्राउंड में महिला वॉइस में यह कहते हुए सुनाई पड़ता है, “हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी, तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे, लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो खुद महाराणा प्रताप के पास था, हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए।” इससे फ़िल्म के प्रति दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।


17 जनवरी 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने वाली इस फ़िल्म में आज़ादी से पहले 1920 के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी है जिसमें अभिनेता अजय देवगन एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा नाता है। घटनाओं के एक नाटकीय मोड़ में, अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान, उसका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की ज़िम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है। निर्देशक अभिषेक कपूर ने मीडिया को बताया कि यह एक रोमांचक एक्शन एडवेंचर मूवी है जिसमें नई प्रतिभाओं के साथ अनुभवी कलाकारों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इसमें घोड़े की बहादुरी और वफादारी की दास्तां सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में शानदार एक्शन और मजबूत किरदार हैं । फ़िल्म में अजय देवगन को खतरनाक एक्शन करते हुए देखा जा सकता है. वे अंग्रेजों से जमकर मुकाबला कर रहे हैं, और उनके साथ उनके भतीजे अमन देवगन भी पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आयेंगे ।ये फिल्म अमन देवगन और राशा थडानी के करियर की शुरुआत कर रही है और मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपको उनका काम और समर्पण पसंद आयेगा । दोनों ही बेहद मेहनती हैं. अजय और डायना पैंटी की जोड़ी भी इस फ़िल्म में पहली बार बनी है।


आज़ाद टाइटल के बारे में उन्होंनें बताया कि रिश्ता वही सच्चा है जो हमें बांधता नहीं बल्कि आज़ाद करता है । हर इंसान को एनिमल लवर होना चाहिए । इंसान की ज़िंदगी में घोड़े का क्या योगदान रहा है और उसका इंसान से क्या रिश्ता रहा है , यही इस फ़िल्म में बताने की कोशिश की है। एनिमल के साथ हमारा रिश्ता बहुत मूल्यवान है।  घोड़ा भले ही हमारे तरह सोचता नहीं है लेकिन उसकी हमारे प्रति फीलिंग्स जबरदस्त होती है।
अभिषेक कपूर का कहना है कि मैं फ़िल्में तब बनाता हूँ,  जब मेरे पास कुछ कहने को होता है. मैं कभी कोई प्रोजेक्ट नहीं बनाता और न ही बड़े कलाकार मिलने पर झट से फ़िल्म बनाता।मैं हमेशा  यादगार कहानी की तलाश में रहता हूँ। आज़ाद की कहानी भी ऐसी ही है, इसमें मेरा घोड़ा मेरा हीरो है। मैं कहानी घड़ता ही नहीं बल्कि कहानी की सेवा करता हूँ । यह फ़िल्म मेरी दिल के बहुत क़रीब है आज़ाद की जर्नी जयपुर से ही शुरू हुई है और यहीं से हम इसका प्रमोशन भी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि  चेतक मेरा सपना रहा है ।बचपन से मेरे सपने में एक घोड़ा रहता था ।

हाँलाकि न मेरे पास कभी घोड़ा रहा और न ही मैं कभी घुड़सवार रहा
लेकिन इस फ़िल्म के लिए मैंने एक मारवाड़ी घोड़ा ख़रीदा उसे ट्रेनिंग दी बाद में बहुत सारे घोड़े ख़रीदे ।
अमन  देवगन ने बताया कि आप जब पहली ही फ़िल्म अजय देवगन सरीखे सुपर स्टार और अभिषेक जैसे कुशल निर्देशक के साथ कर रहे हों तो आपका नर्वस होना स्वाभाविक ही है लेकिन मैं अपने को लक्की मानता हूँ कि मुझे ऐसे महान कलाकारों के साथ काम करने का मौक़ा मिला है।  फ़िल्म में मेरी भूमिका एक आम लड़के और घुड़सवार की है. मुझे भी एक्शन का भरपूर अवसर मिला है। मेरे लिए यह फ़िल्म सीखने के लिए एक बहुत बड़ा अवसर रही है क्योंकि मैंने यहाँ जो सीखा है वो आगे बहुत काम आने वाला है । उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म किसी एक ख़ास जॉनर की नहीं है बल्कि इसमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी आदि सब कुछ है इसलिए यह बियोंड जॉनर फ़िल्म है। इस फ़िल्म के लिए हमने घोड़े के साथ सोना – जागना , उसे प्यार करना, उसकी भावना को समझना इन सब पर खूब मेहनत की है। इसके लिए हमने तीन सप्ताह गाँव में रहकर ट्रेनिंग भी ली है।
राशा थड़ानी ने कहा कि मैं भी बहुत लक्की हूँ कि जिन सुपर स्टार अजय सर के साथ मेरी मम्मी ने दिलवाले ,दिव्यशक्ति, एक ही रास्ता, ग़ैर ,क़यामत, एल ओ सी जैसी हिट फ़िल्में की है ,उनके साथ मुझे डेब्यू करने का अवसर मिला है। अभिषेक सर ने भी एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी है जिनमें काई पोछे, रॉक ऑन , केदारनाथ जैसी फ़िल्में शामिल है उनके साथ काम करने का ख़्वाब हर कोई देखता है और मुझे तो शुरुआत ही उनके साथ मिली है। अमन भी बहुत अच्छे कलाकार हैं। वे काफ़ी सपोर्टिव है। मुझे लगा ही नहीं कि मैं पहली मूवी कर रही हूँ। सबका सहयोग बहुत अच्छा रहा। मैंने किसी एक्टिंग स्कूल में अभिनय नहीं सीखा क्योंकि मेरा मानना है कि आप सेट पर जो सीखते हैं वो किसी स्कूल में नहीं सीख सकते। मुझे मेरे पेरेंट्स ने यही सिखाया की हमेशा अपना सिर नीचे रखो , हंबल बनो और अपने पैर ज़मीन पर रखो ।
इस फ़िल्म में डायना पेंटी, पीयूष मिश्रा, और मोहित मलिक जैसे सितारे भी हैं. 


जयपुर में रीलीज हुआ “बिरंगे”

फ़िल्म का पहला गाना आज जयपुर के आर्या कॉलेज में हज़ारों छात्रों की उपस्थिति में रिलीज़ हुआ। होली के दृश्य में सराबोर फ़िल्म की मुख्य जोड़ी अमान और राशा पर फ़िल्माये इस गाने के बोल है “चारों ओर बिखरेंगे प्यार के रंग, बिरंगे के संग” जिसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है। फिल्म की स्टारकास्ट ने इंटरव्यू के उपरांत  संपादक नवल किशोर शर्मा के साथ खास ग्रुप फोटो भी करवाई। स्टारकास्ट ने हवामहल और पत्रिका गेट पर फोटो भी क्लिक कराई ।

TAGGED:Bollywood

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आज से जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत कार्यक्रमों का होगा रंगारंग आगाज
Next Article उत्तर पश्चिम रेलवे ने जीती विस्तृत स्वास्थ्य सेवा शिल्ड

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457838
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जेडीए ने तीन बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
गांधीनगर जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में, फिनिशिंग कार्य प्रगति पर
10 नवंबर को जयपुर शहर की हजारों महिलाएं सामूहिक करेगी घूमर नृत्य
राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: पोकरण से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार, सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने का आरोप
जयपुर में भारी बारिश होने पर जलभराव पर जेडीए का एक्शन: जल भराव की समस्या का किया तत्काल निस्तारण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account