जयपुर। AIWC द्वारा 22 नवंबर को प्रातः 7 बजे अल्बर्ट हॉल से बिड़ला ऑडिटोरियम तक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें एसोसिएट पार्टनर्स MJSP फाउंडेशन एवं पक्की भाय ली फाउंडेशन ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

MJSP फाउंडेशन की ओर से मुरारी लाल मीना, शिवानी सिंह, जितेंद्र परेवा एवं प्रितेश सिंह ने सहभागिता करते हुए फूड आइटम्स वितरण एवं स्पॉन्सरशिप में सहयोग दिया। वहीं, पक्की भायली फाउंडेशन की फाउंडर सोनू अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पोदार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, CGIS इंस्टीट्यूट, इमाजिका स्कूल, कोडी विमेंस ग्रुप एवं अन्य संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। AIWC के सेक्रेटरी संतोष अग्रवाल एवं सभी सदस्यों ने शानदार व्यवस्थाएं कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू शर्मा एवं एकता अग्रवाल उपस्थित रहीं। सभी प्रतिभागियों को फूड पैकेट्स, टी-शर्ट्स एवं कैप्स वितरित किए गए।


