मांचाड़ी-राजगढ़। अलवर जिले में स्वर्गीय बजरंग लाल पंडा जी के जन्म स्थान पर अन्नकूट प्रसादि का प्रोग्राम पंडान वाला बाग के बालाजी के यहां पर पंडा जी के पुत्र नगेन्द्र वशिष्ठ -श्रीमती पुष्पा के सौजन्य से संपन्न हुआ। जिसमें 300 विप्रो एवं बच्चों ने प्रसादी ग्रहण की। नगेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि सब को दक्षणा के साथ आदर्श प्रभु श्री राम, हिन्दी -अंग्रेजी पुस्तक,सुंदरकांड, आरती संग्रह पुस्तकों का सैट भेट किया।

अन्नकूट प्रसादि से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ की पूर्णाहुति, आरती के बाद, पंगत प्रशादीअनुकूट का सबने रसोस्वादान किया। कार्यक्रम में सतीश चंद्र गुप्ता राजगढ़,बाबूलाल शर्मा,राम अवतार शर्मा माचाड़ी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

