जयपुर। निवारू रोड स्थित ज्योति पुंज मॉडर्न हाई स्कूल में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित एक आकर्षक एवं प्रेरणादायक नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अध्यापिका दिशा मैम ने विद्यार्थियों को रामायण के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक शिक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को आदर्श जीवन अपनाने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।


