जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। मानसरोवर के वीटी रोड स्थित क्षेत्र में 29 अक्टूबर से दीपावली शॉपिंग एक्सपो का शुभारंभ हो गया है। यह एक्सपो 6 नवंबर 2026 तक चलेगा। नौ दिवसीय इस शॉपिंग एक्सपो में शहरवासियों को खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद एक ही छत के नीचे किफायती दरों पर उपलब्ध है।

31 अक्टूबर को दिवाली शॉपिंग कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कार्निवाल के मुख्य अतिथि ब्राह्मण संदेश ओर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर कार्निवल से जुड़े शरद दाधीच ने माला पहनकनार नवल किशोर शर्मा का विशेष अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारत जागृति संघ संस्था के महासचिव शीतल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान नवल किशोर शर्मा ने दिवाली कार्निवाल का विजिट किया और एग्जीबिटर्स द्वारा लगाए गए प्रोडक्ट्स की सराहना की।

एक्सपो के आयोजक डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ एवं स्वीटी दाधीच ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आयोजित इस एक्सपो में घरेलू फर्नीचर, इंटीरियर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स, ऑटोमोबाइल, ऑर्गेनिक फूड, गारमेंट्स, फर्नीचर, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स एवं लाइफस्टाइल से जुड़े अनेक उत्पादों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। शहरवासी मनोरंजन के साथ जमकर खरीददारी कर रहे। बच्चों के लिए झूले ओर अन्य गेम्स आकर्षण का केंद्र है।

एक्सपो से जुड़े कुशाग्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांड एवं कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। इनमें रियल एस्टेट से टर्बन (सेंचुरी ग्रुप), एवरेस्ट मसाले, जीरो डर्ट, भारत जागृति संघ एवं बोन प्रोडक्ट प्रमुख रूप से एसोसिएट पार्टनर के रूप में शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार इस एक्सपो का उद्देश्य दीपावली के अवसर पर आमजन को विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद एक ही स्थान पर उचित एवं किफायती कीमतों पर उपलब्ध करवाना है।
दीपावली शॉपिंग एक्सपो के सपोर्टिंग मीडिया पार्टनर के रूप में राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र है।


