By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
    October 27, 2026
    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
    October 27, 2026
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
    October 27, 2026
    अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण
    October 27, 2026
    साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला
    October 27, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला
Jaipur

साहस, संवेदना और सूझबूझ को सलाम: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सराहे सप्ताह के पांच सफलता सूत्र, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

RMT network
Last updated: October 27, 2026 5:05 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

“बेस्ट पुलिस वर्क ऑफ द वीक” में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह की उपलब्धियां चयनित; करंट से झुलसे युवक की जान बचाने से लेकर 28 महिला टप्पेबाजों की गिरफ्तारी तक
जयपुर। हाई-टेंशन पोल पर चढ़कर युवक की जान बचाने वाला जांबाज कांस्टेबल हो या धार्मिक आयोजन में जेवर चुराने वाली गैंग को दबोचने वाली टीम, राजस्थान पुलिस के जवानों ने बीते सप्ताह फिर साबित किया कि जनसेवा और अपराध के विरुद्ध सख्ती ही उनकी पहचान है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जिलों से प्राप्त सफलता कहानियों में से चयनित पांच उत्कृष्ट कार्रवाइयों की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यही समर्पण, साहस और संवेदनशीलता आगे भी बनी रहेगी और अन्य पुलिसकर्मी भी इनसे प्रेरणा लेंगे।

  1. जयपुर पश्चिम: जान की परवाह किए बिना पोल पर चढ़कर बचाई युवक की जान
    चेतक 60 पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर से सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहां एक व्यक्ति मोतीलाल ठाकुर पुत्र गोकुल (50) निवासी गांव दराडिया थाना रैली जिला सागर एम पी हाल बावड़ी पहाड़ी तलहटी कच्ची बस्ती 33 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आकर करंट से गंभीर हालत में पोल पर लटका हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना खोराबीसल के कांस्टेबल चालक सुनील कुमार (नं. 5512) ने अदम्य साहस दिखाया और तुरंत पोल पर चढ़कर घायल युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच गई। कांस्टेबल के इस साहसिक कार्य की चौतरफा सराहना हो रही है।
  2. जयपुर उत्तर: राजलक्ष्मी बैंक के फर्जी लोन घोटाले में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
    थाना माणकचौक में “दी राजलक्ष्मी महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जयपुर” में फर्जी पट्टों और दस्तावेजों के आधार पर 13 फर्जी ऋण खाते बनाकर करोड़ों रुपये हड़पने और बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज है। इसमें बैंक की पूर्व अध्यक्षा, अधिकारियों, ऋणियों और अधिवक्ताओं सहित कुल 59 आरोपी नामजद हैं। लंबे समय से फरार और बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे 10-10 हजार रुपये के दो मुख्य इनामी आरोपियों को विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस अब माल और शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।
  3. सीकर: ज्वैलर्स से डकैती के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
    थाना नेछवा के गनेड़ी क्षेत्र में ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती के गंभीर मामले में वांछित रामेश्वर लाल सोनी उर्फ रमेश को पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। वह 25 हजार रुपये का इनामी और जिला स्तर की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। घटना के 8 महीने बाद मिली इस सफलता से शातिर अपराधी कानून के शिकंजे में आया है।
  4. टोंक: निवाई में 50 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त
    टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में डीएसटी और निवाई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 अक्टूबर 2026 को निवाई के आदित्य प्लाजा स्थित दुकानों पर दबिश दी। बिना लाइसेंस भारी मात्रा में पटाखे रखने के आरोप में तुलसी राम चंदानी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के 400 से अधिक बारूद से भरे कार्टन जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
  5. डीडवाना-कुचामन: भागवत कथा कलश यात्रा में जेवर चुराने वाली अंतरराज्यीय गैंग की 28 महिलाएं गिरफ्तार
    12 अक्टूबर 2026 को कुचामन सिटी थाना क्षेत्र में शिव मंदिर से उगरपुरा तक निकाली गई भागवत कथा कलश यात्रा के दौरान महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर चुराने या तोड़ने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग की 28 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वारदात को सीधे अंजाम देने वाली चार मुख्य महिलाएं भी इसमें शामिल हैं। इस कार्रवाई से धार्मिक आयोजनों में सक्रिय टप्पेबाजों और चोर गिरोहों पर बड़ा शिकंजा कसा गया है।
    डीजीपी का संदेश
    डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस का हर जवान जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सदैव प्रोत्साहित किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
Next Article अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, उर्वरकों के साथ जबरन अन्य उत्पाद बेचने वाले आदान विक्रेताओं पर होगी सख्त कार्रवाई
Jaipur
October 27, 2026
रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर-टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Jaipur
October 27, 2026
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, खड़गे का फूंका पुतला
Jaipur
October 27, 2026
अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, राजस्थान के सभी थानों पर होगा सीधा प्रसारण
Jaipur
October 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

524744
Your IP Address : 216.73.216.147

You Might Also Like

सड़क सुरक्षा के प्रति रहें जागरूक, यातायात नियमों का करें पालन- मुख्यमंत्री शर्मा
जेडीए में डिजिटल युग की शुरुआत: ई-जनसुनवाई प्रणाली लागू, अब घर बैठे हो रहा है समस्याओं का समाधान
माघ पूर्णिमा पर संपन्न हुआ 47वां जैसलमेर मरू महोत्सव
डिलीवरी बॉय की डण्डे से सिर फोड़ कर निर्मम हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान आवासन मण्डल को 1 लाख पेड़ लगाने का दिया टारगेट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account