By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा की ओर से 31 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या एवं 28वां वार्षिकोत्सव
    October 26, 2026
    सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
    October 26, 2026
    मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर दिनेश रेबारी की करीब 15 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
    October 26, 2026
    1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पात्र नागरिक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम
    October 24, 2026
    विदेशी संगठनों से मुलाकात, समझौतों और विरोध-प्रदर्शनों की फंडिंग पर राहुल गांधी देश को जवाब दें: मदन राठौड़
    October 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
Jaipur

सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी से सावधान: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

RMT network
Last updated: October 26, 2026 6:39 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते
जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस (आर4सी) की साइबर क्राइम शाखा ने सरकारी योजनाओं और कैशबैक का झांसा देकर हो रही साइबर धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापनों के जरिए वित्तीय ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन विज्ञापनों में प्रसिद्ध सार्वजनिक और राजनीतिक हस्तियों की फर्जी पहचान का उपयोग कर नकली सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाता है और आर्थिक सहायता का लालच दिया जाता है।
कुछ मामलों में स्क्रैच कार्ड या स्पिन-एंड-विन प्रतियोगिताओं के जरिए नकली कैशबैक पुरस्कार का झांसा दिया जाता है। इसके बाद लोगों को ठगों के यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए बहकाया जाता है, जिससे उनके बैंक खातों से पैसे कटकर साइबर अपराधियों के खातों में चले जाते हैं।
ठगों की कार्यप्रणाली
° जनप्रतिनिधियों के नाम पर फर्जी विज्ञापन: सोशल मीडिया पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों के नाम और तस्वीरों का उपयोग कर आर्थिक सहायता या योजना का लाभ देने का दावा किया जाता है।
° एआई व डीपफेक वीडियो का दुरुपयोग: फर्जी या बदले हुए वीडियो से दिखाया जाता है कि कोई जनप्रतिनिधि स्वयं योजना की घोषणा कर रहा है।
° व्हाट्सएप और विदेशी नंबरों से संपर्क: विज्ञापन पर क्लिक करते ही लोगों को किसी फोन नंबर, व्हाट्सएप अकाउंट या वेबसाइट पर भेजा जाता है। कुछ मामलों में +92 कोड वाले अंतरराष्ट्रीय नंबरों से संपर्क कर बताया जाता है कि आर्थिक सहायता के लिए उनका चयन हुआ है।
° अग्रिम शुल्क की मांग: रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस, टैक्स या वेरिफिकेशन फीस के नाम पर बार-बार पैसे मांगे जाते हैं। भुगतान के बाद भी लाभ नहीं मिलता और ठगी की रकम बढ़ती जाती है।
° स्क्रैच कार्ड व स्पिन-एंड-विन कैशबैक स्कैम: पुरस्कार जीतने का संदेश देकर पीड़ित को भुगतान ऐप पर भेजा जाता है और यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करने या यूपीआई पिन डालने को कहा जाता है।
सुरक्षा एवं बचाव के उपाय
★ किसी भी सोशल मीडिया विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर योजना की सत्यता जांचें।
★ किसी जनप्रतिनिधि या उनके कार्यालय के नाम से +92 (पाकिस्तान) नंबर से कॉल या संदेश आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं, बातचीत न करें और संबंधित कार्यालय से सीधे संपर्क करें।
★ याद रखें, यूपीआई पिन केवल पैसे भेजने के लिए होता है, पैसे प्राप्त करने के लिए नहीं।
★ अनजान व्यक्ति से आधार, पैन, बैंक विवरण, ओटीपी या यूपीआई पिन साझा न करें।
★ जनप्रतिनिधियों के वीडियो या ऑडियो संदेशों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और आधिकारिक स्रोतों से प्रामाणिकता जांचें।
★ संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन या अकाउंट को रिपोर्ट करें और साक्ष्य सुरक्षित रखें।
★ बिना पुष्टि ऐसे विज्ञापन आगे साझा न करें, इससे अन्य लोग भी ठगी का शिकार हो सकते हैं।
ठगी होने पर यहां करें सूचना
ऐसी घटना होने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने, साइबर पुलिस थाने, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर सूचना दें।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर दिनेश रेबारी की करीब 15 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
Next Article श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा की ओर से 31 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या एवं 28वां वार्षिकोत्सव

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा की ओर से 31 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या एवं 28वां वार्षिकोत्सव
Jaipur
October 26, 2026
मादक पदार्थ तस्करी के सप्लायर दिनेश रेबारी की करीब 15 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
Jaipur
October 26, 2026
E-Paper (24-10-2026)
E-Paper
October 24, 2026
1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पात्र नागरिक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम
Jaipur
October 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

523561
Your IP Address : 216.73.216.139

You Might Also Like

देवस्थान विभाग के मंदिरों में 18 मार्च को होंगे विशेष आयोजन
राजस्थानी फिल्म पॉइंट जीरो और मर्दानी फिल्म का हुआ पोस्टर विमोचन, दोनों फिल्म 2025 में सिनेमा घरों में रिलीज होगी
गुजरात से टैक्सी किराए पर लाकर लूट की वारदात का किया खुलासा: दो नाबालिग सहित चार को पकड़ा, लूटी गई कार बरामद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान
ग्यारह बीघा भूमि पर तीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः किया ध्वस्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account