By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
    October 16, 2026
    पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
    October 16, 2026
    जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
    October 16, 2026
    डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
    October 16, 2026
    राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
    October 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़
Jaipur

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प:’ मदन राठौड़

RMT network
Last updated: October 16, 2026 5:59 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी मौलाना सुहेब कासमी तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, विज्ञान, शिक्षा, सादगी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश को वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और युवाओं को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। राठौड़ ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संदेश देता है कि राष्ट्र की प्रगति के लिए ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। आज उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि साधारण परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति भी कठिन परिश्रम, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकता है। उनका जीवन युवाओं को निरंतर सीखने, चुनौतियों का सामना करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है। डॉ. कलाम के विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी मौलाना सुहेब कासमी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश की पहचान मजबूत करने के साथ ही शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार बनाया। डॉ. कलाम हमेशा युवाओं को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते थे। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हमें समाज के हर वर्ग तक शिक्षा, जागरूकता और विकास के अवसर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, मेहनत, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने अपने कार्यों से यह प्रेरणा दी कि शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। डॉ. कलाम का जीवन विशेष रूप से उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ. कलाम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के प्रति प्रोत्साहित करने तथा समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मेवाती ने कहा कि डॉ. कलाम की जयंती पर हमें ऐसा समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जहां प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, प्रत्येक युवा को आगे बढ़ने का अवसर और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का विश्वास मिले। यही डॉ. कलाम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक प्रयास होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
Next Article जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली 21 अक्टूबर को राजस्थान में करेगी प्रवेश; जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में होगा स्वागत
Jaipur
October 16, 2026
पंचायती राज आम चुनाव के प्रथम चरण में नाम वापसी के बाद जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों में 154 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में
Jaipur
October 16, 2026
जयपुर में अटल पेंशन योजना राज्य स्तरीय जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
Jaipur
October 16, 2026
राजस्थान पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा: महानिदेशक पुलिस, राजस्थान
Jaipur
October 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

512047
Your IP Address : 216.73.216.193

You Might Also Like

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जयपुर की छमाही बैठक का आयोजन
श्री शिवरात्रि पशु मेला 12 से 20 फरवरी को
सावधान- TRAI अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस ने जारी की बचने की गाइडलाइन
राज्य कर विभाग द्वारा अवैध पान मसाला एव मार्बल ग्रेनाइट के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account