By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
    जयपुर में ₹6.80 करोड़ के ‘Boss Scam’ का पर्दाफाश: सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार; ₹3.50 करोड़ करवाए होल्ड
    September 3, 2026
    पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट
    September 3, 2026
    वीबी-जी राम जी योजना में राजस्थान बनेगा मॉडल: मुख्यमंत्री
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट
Jaipur

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

RMT network
Last updated: September 3, 2026 5:45 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस-पर्यटन विभाग की बैठक में दिए व्यापक निर्देश
जयपुर।
राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और पुख्ता करने के लिए राजस्थान पुलिस ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। पर्यटकों की यात्रा को सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय में पुलिस एवं पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पर्यटक सहायता बल (टीएएफ), पर्यटन थानों, सीसीटीवी कवरेज, पर्यटक सहायता बूथ, आकस्मिक चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
30 सितंबर तक सभी पर्यटन स्थलों का होगा सुरक्षा ऑडिट
डीजीपी शर्मा ने निर्देश दिए कि आमेर में हाल ही में किए गए सुरक्षा ऑडिट की तर्ज पर 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का सुरक्षा ऑडिट करवाया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऑडिट की रिपोर्ट प्राप्त कर उसमें सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा केवल किसी विशेष आयोजन या मेले तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए स्थायी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जाए।
हर सप्ताह उमड़ने वाली भीड़ के लिए भी विशेष व्यवस्था
डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेलों का इंतजार नहीं किया जाए। खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी सहित प्रमुख धार्मिक व अन्य पर्यटन स्थलों पर प्रत्येक सप्ताह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में वीकेंड और अन्य दिनों में भी भीड़ के अनुरूप पुलिस बल एवं टीएएफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लॉन्ग वीकेंड पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाने तथा प्रमुख मेलों के दौरान टीएएफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, रामदेवरा, गोगामेड़ी, पुष्कर, श्रीनाथद्वारा और सांवरियाजी सहित प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों पर पुलिस, प्रशासन एवं देवस्थान विभाग को आपसी समन्वय से भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पर्यटक सहायता बल की उपस्थिति दिखनी चाहिए
शर्मा ने पर्यटन स्थलों पर तैनात पर्यटक सहायता बल (टीएएफ) को और अधिक सुदृढ़ करने तथा उनकी प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटक को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसे तत्काल सहायता उपलब्ध होनी चाहिए।
पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर, पुलिस हेल्पलाइन 112, राजकॉप सिटीजन एप एवं अन्य उपयोगी लिंक प्रदर्शित करने वाली स्टेंडी लगाने तथा टीएएफ की ओर से विशेष सहायता बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि सहायता बूथ केवल नाम मात्र के नहीं हों, बल्कि वहां प्रशिक्षित कार्मिक मौजूद रहें और पर्यटकों को आवश्यक जानकारी एवं तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर एयरपोर्ट पर भी सूचना व्यवस्था
बैठक में बताया गया कि बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर टीएएफ की व्यवस्था उपलब्ध है, जबकि एयरपोर्ट पर ऐसी व्यवस्था नहीं है। इस पर डीजीपी श्री शर्मा ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से समन्वय कर एयरपोर्ट पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पोस्टर, बैनर, स्टेंडी एवं एलईडी के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने टीएएफ एवं स्थानीय थाने के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एयरपोर्ट सहित सभी प्रवेश एवं निकास स्थलों पर पर्यटकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।
पर्यटक सहायता बूथों पर मिलेगी बहुभाषी जानकारी
डीजीपी ने निर्देश दिए कि पर्यटक सहायता बूथों को आकर्षक ढंग से स्थापित किया जावें और यहां पर विभिन्न भाषाओं में पर्यटन स्थलों से संबंधित सामग्री एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थलों पर विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए जाएं।
उन्होंने विदेशी भाषाओं का कोर्स कर चुके युवक-युवतियों को लैंग्वेज एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं उपलब्ध कराने का सुझाव दिया, ताकि विदेशी पर्यटकों को उनकी भाषा में आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके।
अधिकाधिक सीसीटीवी, मेडिकल सुविधा और महिला पुलिसकर्मी होंगी उपलब्ध
पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, उपलब्ध स्थानीय सीसीटीवी कैमेरों का जोड़ने तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां पर्यटन थाना स्थापित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
डीजीपी ने पर्यटकों के लिए आकस्मिक चिकित्सा सुविधा, महिला पर्यटकों की सहायता के लिए महिला पुलिसकर्मियों तथा आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित गाइड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सवाईमाधोपुर और जैसलमेर में पर्यटन थानों के प्रस्ताव का फॉलोअप
बैठक में सवाईमाधोपुर एवं जैसलमेर में पर्यटन थाना स्थापित करने के लिए भेजे गए प्रस्तावों का फॉलोअप लेने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि जहां पर्यटकों की संख्या लगातार अधिक रहती है, वहां उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन पुलिस की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए।
उन्होंने प्रदेश में पर्यटन थानों की संख्या बढ़ाने, पर्यटन पुलिस के लिए अपेक्षित पुलिस बल उपलब्ध कराने तथा उन्हें पर्यटन क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया।
आमेर की केस स्टडी को अन्य पर्यटन स्थलों पर भी लागू करने के निर्देश
डीजीपी शर्मा ने पूर्व बैठक में आमेर में किए गए सुरक्षा ऑडिट एवं केस स्टडी में सामने आई अपेक्षाओं को प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण, व्यवस्थित आवागमन, बेहतर सड़क सुविधा, पार्किंग, आवश्यक सूचनाओं की उपलब्धता और सुगम यातायात भी पर्यटन अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
जयपुर में हेरिटेज वॉक की व्यवस्था पर जोर
जयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए हेरिटेज वॉक की व्यवस्था विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से पर्यटकों को शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्रों में व्यवस्थित एवं सुरक्षित भ्रमण का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
बैठक में डीजी ट्रैफिक श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने पर्यटन स्थलों पर राजस्थान पुलिस के स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं एवं किए जा रहे प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने अधिकाधिक पर्यटन स्थलों को सीसीटीवी कवरेज में लाने, अधिक पर्यटक संख्या वाले स्थानों पर पर्यटन थाने स्थापित करने सहित पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के प्रारंभ में पर्यटन आयुक्त श्रीमती रुक्मणि रियाड ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट के साथ—साथ प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की वर्तमान स्थिति तथा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा डीओआईटी के माध्यम से तैयार किए गए विशेष एप के जल्द ही लांच किए जाने की जानकारी दी तो डीजीपी ने इसे राजकॉप सिटीजन एप और पैनिक बटन से इंटीग्रेट करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान रियाड ने प्रचार सामग्री, पर्यटक सहायता बूथों के डिजाइन एवं प्रशिक्षण आदि के बारे में भी अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में टीएएफ एवं पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को नियमित पेट्रोलिंग के दौरान टूरिस्ट साइट्स को भी कवर करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसपी विजीलेंस वंदिता राणा ने गोवा, तिरूमला सहित राजस्थान के ​विभिन्न पर्यटन स्थलों के भ्रमण से प्राप्त अनुभवों और बेस्ट प्रेक्टिसेज पर आधारित एक प्रजेंटेशन दिया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वीबी-जी राम जी योजना में राजस्थान बनेगा मॉडल: मुख्यमंत्री
Next Article जयपुर में ₹6.80 करोड़ के ‘Boss Scam’ का पर्दाफाश: सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार; ₹3.50 करोड़ करवाए होल्ड

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
September 3, 2026
चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
Jaipur
September 3, 2026
जयपुर में ₹6.80 करोड़ के ‘Boss Scam’ का पर्दाफाश: सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार; ₹3.50 करोड़ करवाए होल्ड
Jaipur
September 3, 2026
वीबी-जी राम जी योजना में राजस्थान बनेगा मॉडल: मुख्यमंत्री
Jaipur
September 3, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

500541
Your IP Address : 216.73.216.219

You Might Also Like

कर्मचारी ट्रेड यूनियन ने कनिष्ठ सहायक से 17 वरिष्ठ सहायकों के पद पर पदोन्नति होने पर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी का किया आभार व्यक्त
मोबाइल कोर्ट की सख्त कार्रवाई: 35 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त, ओवरलोड बस पर ₹4,000 जुर्माना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गन्ना क्रय मूल्य में की वृद्धि हजारों किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी
प्रदेश में आज से नई कीमतों पर बिकेगी शराब, आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया ध्वजारोहण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account