दीप प्रज्वलन कर बालमुकुंद आचार्य महाराज व चेतन कुमावत ने किया शुभारंभ, आतिशबाजी और सांस्कृतिक रंगों ने बांधा समां
जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित रंग राजस्थान गरबा रास एवं डांडिया उत्सव में अधिवक्ताओं और उनके परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य महाराज एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन कुमावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

दी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच एकता, आपसी सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करना है। डांडिया उत्सव में अधिवक्ता साथियों एवं उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गरबा-डांडिया की धुनों पर उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी, खानपान की विभिन्न स्टॉल और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई। उत्सव के दौरान रंगारंग माहौल ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान टीम विद्याधर नगर के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ओर उनकी टीम ने राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,एसपीएच ग्रुप के डायरेक्टर प्रकाश मित्तल,सुभाष मित्तल,वार्ड 12 के पार्षद राजेंद्र सैनी,एन एस पब्लिसिटी के डायरेक्टर जेडी माहेश्वरी,अधिवक्ताओं सहित अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर स्मृति चुनाव भेट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वी डी एन फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र गोयल,उपाध्यक्ष मनीष जालान,महिला मंडल अध्यक्ष दिव्या शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य विनय ढढारिया, विवेक खेतान, मनीष अग्रवाल, सौरभ गोयल, श्रवण नाटिया, दर्शन सिंह, नितिन मित्तल, अरुण गुप्ता, विपुल तुलसियान, अंशु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, विपिन मित्तल,प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर करिश्मा आरोही ने किया।


