जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने नामांकन के अंतिम दिन अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत वरिष्ठ नेताओं की बैठकों के बाद देर रात उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल सौंपे गए। भाजपा ने पुराने कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कांग्रेस से आए नेताओं पर भी दांव लगाया है।
पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड पार्षद का टिकट दिया गया है। कांग्रेस में रहते हुए वे जयपुर की महापौर और लोकसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उनका फिर वार्ड चुनाव लड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। टिकट वितरण के बाद संभावित बगावत को देखते हुए पार्टी असंतुष्ट नेताओं को मनाने में जुट गई है। पार्टी की कोशिश 2 सितंबर तक बागी उम्मीदवारों के नाम वापस करवाने की है। भाजपा ने मत विभाजन रोकने और अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में संगठन को एकजुट रखने की रणनीति बनाई है।
कभी जयपुर की मेयर, अब पार्षद का टिकट; BJP ने ज्योति खंडेलवाल को वार्ड चुनाव में उतारा


