जयपुर। विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (विक्की) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय बासोतिया, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष नवीन शर्मा , महासचिव डॉ गौरव लाटा और मीडिया प्रभारी बीके शर्मा शामिल थे। राज्यपाल बागड़े ने बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन, नशा मुक्ति और स्कूल ड्रॉप आउट रोकने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें काफी सफलता मिल रही है। उन्होंने विक्की के प्रतिनिधियों को इस अभियान से जुडने का आह्वान किया। डॉ विजय बासोतिया ने बताया कि विक्की राष्ट्रव्यापी संगठन है। इस संगठन के विशाल नेटवर्क के माध्यम से राज्यपाल के इस अभियान को प्रदेश के प्रत्येक जिले और तहसील तक लेकर जाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसका शुभारंभ राज्यपाल महोदय के कर कमलों से ही संभवतः अगले महीने ही करने की योजना है। राज्यपाल ने विक्की और विप्र फाउंडेशन की ओर से युवाओं के लिए चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर और प्रतिभावान छात्राओं को प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं के लिए कोचिंग और हॉस्टल सुविधा की सराहना की।
राज्यपाल से मिला विप्र चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

