ब्रह्मा शर्मा की राज मीडिया टाइम्स टीम के साथ ख़ास मुलाकात
‘हर कॉलोनी, हर सेक्टर का विकास, हर समस्या का समाधान’ ब्रह्मा शर्मा का संकल्प
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के श्योपुर मंडल, सांगानेर जयपुर की ओर से वार्ड नंबर 54 से पार्षद पद के प्रत्याशी के रूप में ब्रह्मा शर्मा भी चुनावी मैदान में है।
ब्रह्मा शर्मा का जन्म 8 जनवरी 1993 को हुआ। उन्होंने CA Inter, M.Com एवं B.Com तक शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में निजी विद्यालय संचालक के रूप में कार्यरत हैं। वे सांगानेर क्षेत्र से संबंधित हैं।
सामाजिक क्षेत्र में ब्रह्मा शर्मा वर्तमान में राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ, प्रताप नगर इकाई, सांगानेर के अध्यक्ष है। संगठनात्मक स्तर पर वे श्योपुर मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य और पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।
ब्रह्मा शर्मा ने अपने संकल्प के रूप में “हर कॉलोनी, हर सेक्टर का विकास, हर समस्या का समाधान और हर नागरिक का सम्मान” की बात कही है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व्यवस्था, सरकारी योजनाओं का लाभ, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास तथा नागरिक समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने राज मीडिया टाइम्स टीम को बताया कि
क्षेत्र के लिए प्रस्तावित प्रमुख विकास कार्यों में नियमित सफाई व्यवस्था, गलियों की सफाई एवं कचरा उठाने की व्यवस्था, पेयजल समस्याओं का समाधान, सड़कों व नालियों की मरम्मत एवं नव निर्माण, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ दिलाना, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास तथा जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान करवाना शामिल है।
ब्रह्मा शर्मा ने अपने सेवा सिद्धांतों में समाज, पार्टी और जनता के बीच समन्वय बनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने, आमजन की समस्याओं का विभिन्न विभागों के माध्यम से समाधान करवाने, संगठन की मर्यादा एवं आदर्शों का पालन करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही है। उन्होंने “सेवा ही धर्म है” के सिद्धांत के साथ जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया है।
ब्रह्मा शर्मा को लंबे समय से स्वयंसेवक के रूप में जनसेवा से जुड़े होने तथा समाज के विकास, युवाओं की उन्नति, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के लिए तत्पर रहने की बात भी कही गई है।
वार्ड 54 से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मा शर्मा ने विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा


