अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश
जयपुर। भारतीय पुलिस सेवा केअधिकारी रेवन्त दान ने मंगलवार को राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) राजस्थान के कमाण्डेन्ट के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नवागत कमाण्डेन्ट ने एसडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेस्क्यू यूनिट्स के प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने बटालियन की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक ढांचे और भावी रणनीतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात रेवन्त दान ने बटालियन मुख्यालय का औपचारिक निरीक्षण किया तथा परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईपीएस रेवन्त दान ने संभाला एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट का पदभार

