By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
    October 29, 2026
    महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
    October 29, 2026
    केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन
    October 29, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित
    October 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत हमारे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता को समर्पित: भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत हमारे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता को समर्पित: भजनलाल शर्मा
Jaipur

निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत हमारे कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता को समर्पित: भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: September 15, 2026 4:31 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय राजस्थान की जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने लगातार समय देकर और कठिन परिश्रम कर भाजपा को विजय दिलाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रदेश की जनता ने अपनी मुहर लगाई है। राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प को स्वीकार करते हुए भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है। प्रदेश के युवाओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और विजन पर फिर से भरोसा जताया है। यह जीत राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के उस विश्वास को भी दर्शाती है, जो प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी निकायों तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। सरकार की नीति के अनुरूप ‘ग्राम विकास और शहर विकास’ के कार्यों को धरातल तक पहुंचाने का काम किया गया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ढाई वर्ष पहले जो संकल्प लिए थे, उनमें से 78 प्रतिशत संकल्प पूरे किए जा चुके हैं। नगरीय विकास के लिए दिए गए संकल्प पत्र में जनता के हित, विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों और आमजन से जुड़े जो वादे किए गए हैं, उन्हें भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई राजनीतिक दल जनता से जुड़कर उनके कार्यों और संवेदनाओं को समझते हुए उनके हर सुख-दुख में सहभागी बन सकता है, तो वह ‘भारतीय जनता पार्टी’ है। भाजपा का जनसंपर्क मॉडल, आमजन की बात सुनने और उनकी शिकायतों का समाधान करने की कार्यप्रणाली जनता ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनसुनवाई और समस्या समाधान के प्रयासों की 84 प्रतिशत सफलता दर भी जनता के विश्वास को मजबूत करती है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह विजय राजस्थान की जनता और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प की जीत, युवाओं के विश्वास की जीत और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास, वार्ड विकास और निकाय विकास के जिस मॉडल को प्रदेश सरकार आगे बढ़ा रही है, उस पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है और आने वाले समय में पंचायत चुनावों में भी जनता भाजपा के विकास मॉडल पर अपना विश्वास व्यक्त करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के लिए प्रदेश की जनता और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विजय में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को जागरूक करने और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, संगठन महामंत्री अजेय सहित प्रदेश पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की बधाई दी। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ अरूण चतुर्वेदी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बाल मुकुंदाचार्य, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री डॉ अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, कार्यालय सचिव मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी ​हीरेंद्र कौशिक, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित प्रदेश पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article निकाय चुनाव में भाजपा का पिछली बार से तीन गुना बेहतर प्रदर्शन: मदन राठौड़
Next Article नगर निगम जयपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन आगामी आदेश तक स्थगित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
International Jaipur
October 31, 2026
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
Entertainment
October 29, 2026
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
Business Jaipur Marketing
October 29, 2026
महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
Jaipur
October 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

529560
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

भीषण अग्निकांड, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 7 मजदूरों की मौत
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राए बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत
वार्षिकोत्सव में भजन गायकों ने बहाई भजनों गंगा
कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
पुलिस अलंकरण समारोह: पुलिस मुख्यालय सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिककर्मी सम्मानित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account