जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। हरियाली तीज लहरिया उत्सव 9 अगस्त को अजमेर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ रिजेंसी में आयोजित किया गया।

इवेंट की शुरुआत इवेंट आयोजक मीनाक्षी शर्मा, उर्मिला न्याति, रेखा कुमावत ओर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इवेंट की आयोजक मीनाक्षी शर्मा,उर्मिला न्याति ओर रेखा कुमावत ने इवेंट के विशिष्ठ अतिथि राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, मॉडल पूजा शर्मा ओर अन्य अतिथियों का माला पहनाकर ओर स्मृति चिन्ह देकर विशेष अभिनंदन किया।

लहरिया तीज उत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी ओर बॉलीवुड गीतों पर नृत्य ओर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सभी महिलाओं को विनायका ज्वेलर्स की और से डिस्काउंट कूपन सहित अन्य उपहार दिये गए।
लहरिया उत्सव में जयपुर शहर के उभरते सिंगर, नृत्य प्रतिभागी व महिलाओं द्वारा कैटवॉक सहित अन्य एक्टिविटीज आयोजित की गई। सभी महिलाएं लहरिया परिधान में उपस्थित हुई।


