जयपुर। 8 अगस्त को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ राखी राठौड़ के वैशाली नगर स्थित आवास पर जयपुर शहर ओर प्रदेश वासियों ने जन्मदिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, राजनेता, उद्योगपति, व्यापारी, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता ओर शहरवासियों ने दुप्पटा, माला पहनाकर बुके ओर उपहार देकर डॉ राखी राठौड़ को जन्मदिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

जन्मदिन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर ओर आतिशबाजी करके बड़े ही हर्षौल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।


