By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दो दिवसीय सतरंगी सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने की खरीददारी
    August 3, 2026
    होटल सरोवर पोर्टिको में दो दिवसीय फैशन, लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में शहर वासियों ने की जमकर खरीददारी
    August 3, 2026
    सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
    August 3, 2026
    9 से 17 अगस्त तक जिले में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
    August 3, 2026
    राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर सीधा प्रवेश 6 अगस्त से
    August 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 9 से 17 अगस्त तक जिले में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 9 से 17 अगस्त तक जिले में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
Jaipur

9 से 17 अगस्त तक जिले में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

RMT network
Last updated: August 3, 2026 6:57 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान
जयपुर।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन जयपुर द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा।
जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, साइकिल एवं बाइक रैली, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वंदे मातरम् एवं सामूहिक गायन, तिरंगा सजावट तथा राष्ट्रभक्ति आधारित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
तिथि-वार कार्यक्रम: 09 अगस्त, 2026

  • ग्राम एवं वार्ड स्तर पर तिरंगा अभियान के प्रति जनजागरूकता गतिविधियां।
  • तिरंगा रैली का आयोजन।
  • अभियान की शपथ दिलाई जाएगी।
  • सार्वजनिक स्थलों पर भजन एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे।
    10 अगस्त, 2026
  • तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • घर-घर संपर्क कर प्रत्येक परिवार को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
    11 अगस्त, 2026
  • विद्यालयों में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन।
  • विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष गतिविधियां।
    12 अगस्त, 2026
  • बाइक एवं साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन।
  • युवाओं की भागीदारी के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
    13 अगस्त, 2026
  • सार्वजनिक भवनों, पंचायत भवनों एवं विद्यालयों में तिरंगा सजावट अभियान चलाया जाएगा।
  • शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज की आकर्षक सजावट की जाएगी।
    14 अगस्त, 2026 — विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
  • देश की एकता एवं अखंडता पर आधारित संगोष्ठियां आयोजित होंगी।
  • विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के संघर्ष, बलिदान और साहस को स्मरण किया जाएगा।
  • नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने तथा सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम होंगे।
    15 अगस्त, 2026 — स्वतंत्रता दिवस
  • सार्वजनिक भवनों, पंचायत भवनों एवं विद्यालयों में तिरंगा सजावट एवं ध्वजारोहण।
  • राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन।
  • विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
    16 अगस्त, 2026
  • अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
    17 अगस्त, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान का समापन समारोह आयोजित होगा।
  • अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं सहभागियों का अभिनंदन किया जाएगा।
    विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां
    कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नगर निगम जयपुर, नगर परिषद एवं नगरपालिकाएं, जिला परिषद जयपुर, स्थानीय निकाय विभाग, शिक्षा विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, पंचायत समितियां तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम आयोजित करने तथा गतिविधियों की सूचना संबंधित पोर्टल www.harghartiranga.com पर अपलोड करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    जिलेवासियों से सहभागिता की अपील
    जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों का आह्वान किया है कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराएं तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर सीधा प्रवेश 6 अगस्त से
Next Article सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दो दिवसीय सतरंगी सावन मेले में हजारों जयपुरवासियों ने की खरीददारी
Jaipur
August 3, 2026
होटल सरोवर पोर्टिको में दो दिवसीय फैशन, लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में शहर वासियों ने की जमकर खरीददारी
Jaipur
August 3, 2026
सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Jaipur
August 3, 2026
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर सीधा प्रवेश 6 अगस्त से
Jaipur
August 3, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

468563
Your IP Address : 216.73.216.4

You Might Also Like

4, 5 व 6 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों पर आयोजित होगी कलेक्शन ड्राइव
मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार: श्रवण सिंह बगड़ी
मुख्यमंत्री ने लिखा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र
एम.सेण्ड इकाइयों के 109 प्लॉटों का डेलिनियेशन कर ऑक्शन होगा – प्रमुख शासन सचिव, माइन्स
एचएमपी वायरस सामान्य रोग, घबराने की आवश्यकता नहीं- चिकित्सा मंत्री
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account