By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Jaipur

30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना

RMT network
Last updated: July 22, 2026 4:05 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे पर होगा शहर का सबसे बड़ा ‘पेट कार्निवल’, मौके पर मिलेगा लाइसेंस, वैक्सीनेशन और एडॉप्शन का मौका
जयपुर।
अब जयपुर में पालतू श्वान और बिल्ली पालने वाले सभी लोगों के लिए नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 30 सितंबर 2026 तक सभी पालतू श्वानों एवं बिल्लियों का नगर निगम में पंजीयन कराना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद बिना रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर प्रति श्वान रूपये 5000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
आयुक्त ने कहा कि यह व्यवस्था किसी प्रकार की सख्ती के लिए नहीं, बल्कि पालतू पशुओं की सुरक्षा, उनके स्वास्थ्य और शहर को रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रत्येक पालतू पशु के टीकाकरण और स्वास्थ्य का रिकॉर्ड नगर निगम के पास उपलब्ध रहेगा, जिससे पालतू पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि शहर में संचालित सभी पेट शॉप, डॉग एवं कैट ब्रीडर तथा केनल संचालकों के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) से पंजीयन अनिवार्य होगा। साथ ही किसी भी श्वान या बिल्ली को खरीददार को सौंपने से पहले उसका नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। यदि तीन माह से कम उम्र का puppy या बिल्ली का बच्चा बेचा जाता है तो खरीददार से रेबीज वैक्सीनेशन करवाने का शपथ-पत्र लेना होगा।
फीस और जुर्माना
नया रजिस्ट्रेशन: रूपये 1000 + GST प्रतिवर्ष
वार्षिक नवीनीकरण: रूपये 500 + GSTरजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर: रूपये 5000 जुर्माना
नियमों के उल्लंघन पर: रूपये 2000 जुर्माना
अवरुद्ध श्वान के रखरखाव का शुल्क: रूपये 100 प्रतिदिन
नगर निगम ने बताया कि सभी पालतू श्वानों और बिल्लियों का तीन माह की आयु में पहला एंटी-रेबीज टीकाकरण तथा उसके बाद प्रतिवर्ष नियमित वैक्सीनेशन कराना अनिवार्य होगा। वहीं पेट शॉप एवं ब्रीडर्स को प्रत्येक तीन माह में खरीदे-बेचे गए पशुओं का पूरा रिकॉर्ड निगम में जमा कराना होगा।
फ्रेंडशिप डे पर होगा मेगा ‘पेट कार्निवल’
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और जनभागीदारी वाला बनाने के उद्देश्य से जयपुर नगर निगम, PAWS एवं Kennel Club of Rajasthan (KCR) के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त (रविवार) को IDB के पास दुर्गापुरा में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देश के सबसे बड़े म्युनिसिपल डॉग एंड कैट ऑन-द-स्पॉट लाइसेंस कैंप का आयोजन करेगा।
इस मेगा आयोजन में पालतू पशु प्रेमियों को एक ही स्थान पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें ऑन-द-स्पॉट डॉग एवं कैट लाइसेंस, निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन, हेल्थ चेकअप, डीवर्मिंग, पप्पी एडॉप्शन, KCI रजिस्ट्रेशन एवं माइक्रोचिपिंग, इंडी डॉग एडॉप्शन, street dog के लिए भोजन एवं रिफ्लेक्टिव कॉलर, निःशुल्क मेटल नेम टैग, पेट हॉस्टल व ग्रूमिंग सेवाओं पर विशेष छूट तथा प्रत्येक रजिस्टर्ड पेट पर रूपये 2000 तक के निःशुल्क उपहार दिए जाएंगे। आयोजन के दौरान सबसे बड़े ‘डॉग पिज्जा’ का वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 सितंबर से पहले अपने पालतू श्वान एवं बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। रजिस्ट्रेशन के लिए 2 अगस्त का पेट कार्निवल सबसे आसान अवसर होगा, जहां नगर निगम की टीम न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ मौके पर ही पंजीयन करेगी। इसके लिए पेट की पासपोर्ट साइज फोटो, मालिक की फोटो, नवीनतम वैक्सीनेशन कार्ड और वैध पहचान पत्र की प्रति साथ लाना आवश्यक होगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Next Article जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518523
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

हथकरघा बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 मई तक करें आवेदन
माइनिंग सेक्टर में हरियालो राजस्थान के तहत लगेंगे 20 लाख पौधे
भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने संभाला कार्यभार
राजस्थान की धरती ने भारत की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अनूठी पहल: पुलिस मुख्यालय में लगी राज्य स्तरीय पेंशन अदालत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account