By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Jaipur

राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार

RMT network
Last updated: July 22, 2026 4:04 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

21.28 लाख रूपये के इनामी तस्कर गिरफ्तार, 8 राज्यों में चलाए विशेष ऑपरेशन; अब ‘नार्को-25’ पर शिकंजा
जयपुर।
राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग सिंडिकेट के स्वयंभू सूत्रधारों पर अंकुश लगाने के लिए गठित ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में एएनटीएफ ने एएनटीएफ का वार, डायमंड जुबली के पार अभियान के तहत महज 9 महीनों में 80 इनामी तस्करों को दबोचकर जेल की सलाखों के पीछे धकेला है।
एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन तस्करों पर पुलिस की ओर से कुल 21 लाख 28 हजार रुपये की इनामी राशि घोषित थी।
देश के 8 राज्यों में फैला सीक्रेट नेटवर्क—
नशे की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एएनटीएफ ने राजस्थान सहित देश के 8 अलग-अलग राज्यों में समन्वित अभियान चलाया। तकनीकी निगरानी और जमीनी खुफिया तंत्र के आधार पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान (64 निवासी), मध्य प्रदेश (10 निवासी), गुजरात (02 निवासी), पंजाब (02 निवासी), हरियाणा (01 निवासी), केरल, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छिपे कुख्यात तस्करों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। ये अपराधी दूसरे राज्यों में रहकर राजस्थान सहित अन्य क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे।
टॉप-25′ के बड़े माफिया ढेर—
एएनटीएफ ने राज्य स्तर पर घोषित ‘टॉप-25’ तस्करों की सूची में से 04 बड़े सरगनाओं को दबोचने में सफलता पाई है। पकड़े गए कुल अपराधियों में से 65 तस्करों पर 25 हजार रुपये से अधिक का इनाम था, जिनमें 2 अपराधी 1 लाख से अधिक और 9 अपराधी 50 हजार रुपये से अधिक के इनामी शामिल हैं। इसके अलावा, गिरफ्तार तस्करों में से 16 अपराधी ऐसे थे जो पिछले 5 से 10 वर्षों से अधिक समय से लगातार फरार चल रहे थे और कानून की पहुंच से दूर रहकर युवाओं को नशे के कारोबार में धकेल रहे थे।
बहुरूपिया बने अफसर; चरवाहा, लाइनमैन और कंपाउंडर बनकर की घेराबंदी
फरार तस्करों की मांद तक पहुंचने के लिए एएनटीएफ के जवानों ने हर बार अनोखे छद्म रूप धारण किए। गौशाला के पास छिपे आरोपी को पकड़ने के लिए जवान चरवाहा बन गए, अस्पताल में भर्ती मरीज की टोह लेने के लिए कंपाउंडर का रूप लिया और पड़ताल के लिए जनगणना टीम, लाइनमैन, मजदूर, ठेकेदार तथा किराएदार बनकर अपराधियों के ठिकानों की सटीक टोह ली। सटीक जानकारी मिलते ही टीमों ने बिना भनक लगे तस्करों को मौके से दबोच लिया।
5 विशेष टीमों का समन्वय—
इस पूरे मिशन को अंजाम देने के लिए एएनटीएफ की 5 कोड-नेम टीमों ‘डेल्टा’, ‘विक्टर’, ‘सैमसन’, ‘रूद्रा’ और ‘रैण्डी’ ने आपसी तालमेल से काम किया। ऑपरेशनों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इनके सांकेतिक नाम ‘नीलमणि’, ‘विषाणुबाहु’, ‘मदमार्जार’ और ‘खर-दूषण’ जैसे रखे गए थे।
NARCO-25′ पर अगला निशाना—
आईजीपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया कि 80 इनामी तस्करों की गिरफ्तारी के बाद अब एएनटीएफ का अगला लक्ष्य ‘नारको-25’ सूची में शामिल तस्करों के नेटवर्क व संपत्तियों को नेस्तनाबूद करना है।
आमजन से पुलिस की अपील और गोपनीयता का भरोसा—
राजस्थान पुलिस ने “नशा मुक्त राजस्थान” के संकल्प को पूरा करने के लिए आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। नशा तस्करी या अपराधियों से जुड़ी किसी भी प्रकार की गुप्त जानकारी देने के लिए नागरिक एएनटीएफ कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
Next Article 30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503010
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

स्वच्छता रैली नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया स्वच्छता का संदेश
राजस्थान पुलिस अकादमी में दो दिन होगा रोड सेफ्टी पर मंथन, राष्ट्रीय स्तर के वक्त सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर करेंगे विचार विमर्श
“स्वच्छोत्सव“ की थीम पर आयोजित की जा रही है विभिन्न जनजागरूकता संबंधी गतिविधियाँ
जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने धाबास सड़क का निरीक्षण किया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account