जयपुर। जयपुर के सिटी बाज़ार, सी-स्कीम में आयोजित मानसून फैशन फिएस्टा शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री अपारा मेहता एवं वर्तिका जैन, प्रीति गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में आकर्षक रैंप वॉक, रोमांचक लकी ड्रॉ, सरप्राइज़ गेम्स, तंबोला और मनोरंजक गतिविधियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
रैंप वॉक में प्रथम विजेता रहीं सुप्रिया गुप्ता वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त किया दीपिका गुंबर ने। सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया मोनिका जैन व मोहिनी आर भारतीय को।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट मोहनलाल चौहान द्वारा सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी लगाना । जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और आयोजन को एक यादगार अनुभव बना दिया।
पूरे कार्यक्रम का सफल एवं ऊर्जावान संचालन मीनाक्षी जैन द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। साथ ही, उपस्थित ग्राहकों ने सिटी बाज़ार की विशेष शॉपिंग ऑफर्स का भी भरपूर लाभ उठाया।


