By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
    July 17, 2026
    कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
    July 17, 2026
    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
    July 17, 2026
    भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
    July 17, 2026
    व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
    July 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
    किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले भव्य आयोजन के साथ संपन्न
    July 1, 2026
    मिस राजस्थान में चौथे दिन रहा ग्रुमिंग ट्रेनिंग सेशन के नाम
    June 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
Jaipur

भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़

RMT network
Last updated: July 17, 2026 6:24 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका का सर्वोच्च सम्मान करती है और न्यायालय के प्रत्येक आदेश की नियमानुसार पालना करेगी। पार्टी कभी भी कोर्ट की अवमानना नहीं करेगी तथा निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही भाजपा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा पर चुनाव से भागने के लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। भाजपा ने अब तक हुए उपचुनावों में लगभग 85 प्रतिशत सीटों पर विजय प्राप्त की है, ऐसे में चुनाव से भागने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन दोनों चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। निकाय चुनावों के संबंध में राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वार्डों का गठन अव्यवस्थित तरीके से किया था, जिसे वर्तमान सरकार ने व्यवस्थित किया है। ओबीसी आरक्षण से जुड़े विषय पर आयोग की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी अड़चनें आई हैं, जिनका शीघ्र समाधान होगा। भाजपा न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए सभी प्रक्रियाओं का पालन करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो व्यक्ति जैसा होता है, वह दूसरों के बारे में भी वैसा ही सोचता है। भाजपा सरकार में स्थानांतरण सहित सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार के लेन-देन का प्रश्न ही नहीं है। जरूरतमंद लोगों के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। डोटासरा सोच रहे है कि उनकी सरकार में शिक्षकों के तबादलों में रुपयों को लेनदेन होता था तो भाजपा सरकार में भी होता होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, भाजपा सरकार में सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाते है, लोगों की प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाता है।
आपातकाल संबंधी कांग्रेस के आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि देश ने वास्तविक आपातकाल इंदिरा गांधी के शासनकाल में देखा था, जब नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन हुआ, लोगों को जेलों में बंद किया गया और जबरन नसबंदी जैसे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार संविधान, कानून के शासन और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है और विकास कार्य गति से आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में राठौड़ ने कहा कि आरएसएस एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रचरित्र से युक्त नागरिकों का निर्माण करना है। भाजपा एक राजनीतिक संगठन है, जबकि आरएसएस समाज निर्माण, राष्ट्रभक्ति युक्त व्यक्ति का निर्माण का कार्य करता है। आरएसएस के बारे में बिना जानकारी के टिप्पणी करना उचित नहीं है। महात्मा गांधी भी आरएसएस के कार्यक्रम में गए थे और वहां सामाजिक समरसता के वातावरण की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी एवं निष्कलंक संगठन है। डोटासरा चाहे तो आरएसएस में जा सकते है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करते है, उसी तर्ज पर आज अन्य राजनीतिक दलों के नेता ऐसा कृत्य कर रहे है। विदेशी मंच पर भारत की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। राजनेताओं को अपनी बात देश में सक्षम स्तर पर, आधार के साथ रखनी चाहिए, ना कि विदेशी मंच पर, यह सही नहीं है। यह केवल प्रसिद्धि प्राप्त करने का माध्यम है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
Next Article राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
Jaipur
July 17, 2026
कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
Jaipur
July 17, 2026
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
Jaipur
July 17, 2026
व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
Jaipur
July 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

454559
Your IP Address : 216.73.216.43

You Might Also Like

राजस्थान में बच्चा चोरी करने वाले एक मदारी गिरोह का जीआरपी पुलिस ने किया पर्दाफाश
हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक समर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन, राष्ट्रनिर्माण का आधार है – दिया कुमारी
टीमों द्वारा स्कूलों, व्यापार मण्डलों, सब्जी मण्डियों, स्थानीय बाजारों में जाकर शहर को स्वच्छ रखने की जा रही है अपील
शराब तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार, अंग्रेजी शराब के 185 कार्टून व ट्रेलर जब्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account