By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
    July 17, 2026
    कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
    July 17, 2026
    राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
    July 17, 2026
    भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
    July 17, 2026
    व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
    July 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
    किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले भव्य आयोजन के साथ संपन्न
    July 1, 2026
    मिस राजस्थान में चौथे दिन रहा ग्रुमिंग ट्रेनिंग सेशन के नाम
    June 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश
Jaipur

व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फर्जी ट्रेडिंग व आईपीओ निवेश के नाम पर 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश

RMT network
Last updated: July 17, 2026 6:24 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

लाभान्वित कंपनी के दो डायरेक्टर हरियाणा से गिरफ्तार, देशभर में 250 से अधिक शिकायतें
विकासा कैपिटल नाम से फर्जी पोर्टल बनाकर जयपुर के डॉक्टर से हड़पे थे 61.77 लाख रुपये
जयपुर ।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं आईपीओ निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र शर्मा एवं निखिल लुथरा निवासी नजफगढ़ दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड (TERRAPULSE PRIVATE LIMITED) कम्पनी के डायरेक्टर हैं और इन्हें फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ने देशभर में करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।
जयपुर के डॉक्टर से 61.77 लाख की ठगी से खुला पूरे नेटवर्क का राज
स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 23 जनवरी 2025 को परिवादी डॉ. निखिल मेहता ने शिकायत दर्ज कराई कि गूगल और सोशल मीडिया पर विकासा कैपिटल (VIKASA CAPITAL) नामक निवेश पोर्टल के माध्यम से उन्हें आईपीओ, अमेरिकी एवं भारतीय शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक एवं सुनिश्चित लाभ का लालच दिया गया। इसके बाद व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल में नकली एप्लीकेशन इंस्टॉल करवाई गई तथा निवेश पर लगातार काल्पनिक लाभ दिखाकर विश्वास में लिया गया।
आरोपियों ने शुरुआत में कम राशि निवेश करवाकर एक बार छोटी रकम की निकासी भी करवाई, जिससे परिवादी का भरोसा बढ़ गया। बाद में “सत्कार शॉपिंग आईपीओ” सहित विभिन्न निवेश योजनाओं में अधिक लाभ का लालच देकर “पीजी एंटरप्राइजेज”, “एसके एंटरप्राइजेज”, “टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड”, “राधा माधब वैराइटीज”, “पर्थ ट्रेडर्स” और “प्रिशा एंटरप्राइजेज” जैसी फर्मों के बैंक खातों में कुल 61.77 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब परिवादी ने राशि निकालने का प्रयास किया तो पोर्टल पर विदेशी नियामक संस्था द्वारा खाता ब्लॉक किए जाने का झूठा संदेश दिखाकर निकासी रोक दी गई और आरोपी संपर्क से गायब हो गए।
तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, राजस्थान, जयपुर की टीम ने तकनीकी एवं वित्तीय साक्ष्यों, साइबर पुलिस पोर्टल तथा आईसीजेएस पोर्टल का गहन विश्लेषण कर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि टेरापल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से आईडीएफसी बैंक एवं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में चालू खाते खोलकर साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जाती थी और तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि फर्म का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था। अब तक की जांच में इनके बैंक खातों से संबंधित करीब 25 करोड़ रुपये की 40 शिकायतें तथा 10 से अधिक आपराधिक प्रकरण विभिन्न राज्यों में दर्ज होना सामने आया है।
देशभर में 250 से अधिक शिकायतें, जांच जारी
एडीजी सिंह ने बताया कि लाभान्वित बैंक खातों के विश्लेषण में इस गिरोह के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल पर 250 से अधिक शिकायतें दर्ज मिली हैं, जबकि 50 से अधिक एफआईआर देश के विभिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि ठगी की वास्तविक राशि इससे कहीं अधिक हो सकती है। पुलिस अन्य बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
साइबर क्राइम पुलिस थाना जयपुर में थानाधिकारी एवं उप अधीक्षक पुलिस श्री गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस निरीक्षक अजय शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, जितेन्द्र कुमार, लेखराज तथा चालक कांस्टेबल सुबेसिंह शामिल रहे।
आमजन के लिए साइबर सुरक्षा सलाह

  1. गारंटीड या असामान्य मुनाफे का दावा करने वाले निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें।
  2. केवल अधिकृत एवं पंजीकृत निवेश प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।
  3. सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिले निवेश प्रस्तावों पर बिना सत्यापन भरोसा न करें।
  4. ओटीपी, यूपीआई, पिन, सीवीवी, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  5. किसी भी कंपनी या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसका पंजीकरण एवं वैधता अवश्य जांचें।
  6. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईसीसी परिवार में शामिल हुआ मॉरीशस, बना 111वां सदस्य देश
Next Article भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
Jaipur
July 17, 2026
कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
Jaipur
July 17, 2026
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ
Jaipur
July 17, 2026
भाजपा संगठन और सरकार चुनाव लड़ने के लिए पूर्णरूप से एक्टिव, अधिसूचना का इंतजार: मदन राठौड़
Jaipur
July 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

454525
Your IP Address : 216.73.216.43

You Might Also Like

राजस्थान में विशेष पुनरीक्षण-2026 की तेज रफ्तार: 11 दिनों में 97% गणना प्रपत्र बांटे, 5 करोड़ 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ
चतुर्थ राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन 21 दिसम्बर को होगा
विशेष अभियान के तहत राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका पर फर्म के ठिकानों पर सर्च
नव इम्पीरियल हॉस्पिटल का 5वां स्थापना दिवस रक्तदान शिविर के साथ सम्पन्न
मधुसुदन शर्मा ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित की
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account