जयपुर। झोटवाड़ा रोड़ (बनीपार्क) स्थित श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में 15 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का संगीतमय आयोजन हो रहा है। कथा व्यासपीठ से श्रीधाम वृंदावन से आध्यात्मिक प्रवक्ता पंडित खगुल कृष्ण महाराज कथा का वाचन कर रहे है।

कथा के प्रथम दिन राज मीडिया टाइम्स ग्रुप ओर ब्राह्मण संदेश समाचार पत्र के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

नवल किशोर शर्मा ने पंडित खगुल कृष्ण महाराज का तिलक लगाकर ओर माला पहनाकर अभिनंदन किया। महाराज श्री ने भी नवल किशोर शर्मा का माला पहनकर स्वागत किया।

कथा समिति से रीटा पाठक ने बताया कि कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से सांय 7 बजे तक हो रही है। कथा वाचक पंडित खग़ूल कृष्ण महाराज ने कहा कि ईश्वर प्रेम के भूखे है, सच्चे मन से प्रभु को याद करने से घर परिवार में सुख ओर समृद्धि बनी रहती है।

भगवत गीता को प्रतिदिन घर में पढ़े ओर बच्चों ओर युवाओं को भी पढ़ाए। घर में धार्मिक वातावरण बनाए रखे जिससे आने वाली पीढ़ी को भी धर्म से जुड़ने का वातावरण मिलेगा। कथा में जयपुर शहर के सैकड़ों श्रद्धालु कथा का श्रवण कर रहे है।


