By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन वरीयता भरेंगे
    November 18, 2026
    299वें जयपुर स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में सजी काव्य रसधारा, देशभर के कवियों ने बांधा समां
    November 18, 2026
    19 नवंबर को सीतावली फाटक अंडरपास का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेगी लोकार्पण
    November 18, 2026
    जीतो जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘NEXT 2026’ संपन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
    November 18, 2026
    अन्नकूट में सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ली
    November 18, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    पहले मतदान फिर जलपान का लें संकल्प: पूनावाला
    April 17, 2024
    बेंजामिन नेतन्‍याहू की बढ़ी मुश्किलें, ICC जारी कर सकता है अरेस्ट वारंट
    April 30, 2024
    दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में भी चढ़ेगा पारा
    May 16, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सीआईडी का बड़ा एक्शन: मंदिर में दबिश देकर 5.6 किलो अफीम और 7.5 किलो गांजे के साथ तस्कर राकेश गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सीआईडी का बड़ा एक्शन: मंदिर में दबिश देकर 5.6 किलो अफीम और 7.5 किलो गांजे के साथ तस्कर राकेश गिरफ्तार
Jaipur

सीआईडी का बड़ा एक्शन: मंदिर में दबिश देकर 5.6 किलो अफीम और 7.5 किलो गांजे के साथ तस्कर राकेश गिरफ्तार

RMT network
Last updated: July 3, 2026 7:04 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

मंदिर में ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, दो अन्य बड़े सप्लायर योगेश और मिथुन धाकड़ नामजद, तलाश जारी
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने करौली जिला पुलिस के समन्वय से अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा विपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत टीम ने टोडाभीम थाना इलाके के गांव भनकपुरा (भैसीना) में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में 5.654 किलोग्राम अवैध अफीम और 7.52 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक शातिर अंतरराज्यीय तस्कर राकेश उर्फ रूद्रगिरी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई सीआईडी (सीबी) की उप महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती राशि डोगरा डूडी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा अग्रवाल के सुपरविजन तथा उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा संपादित की गई।
मुखबिर की सूचना पर मंदिर में घेराबंदी, बैग से निकले अफीम और गांजा
बुधवार को सीआईडी टीम के सदस्य सहायक उपनिरीक्षक दुष्यंत सिंह और हेड कांस्टेबल शाहिद अली को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि टोडाभीम के भैसीना गांव में स्थित ध्यानसंत मंदिर के अंदर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम और गांजा बेचने के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस सूचना को तकनीकी रूप से पुख्ता करने के बाद करौली पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल के समन्वय से टोडाभीम थानाधिकारी श्री सुनीराम के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते को साथ लेकर मंदिर परिसर में दबिश दी गई।
वहां पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने लगा, जिसे घेरा देकर डिटेन किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश उर्फ रूद्रगिरी (35) निवासी जिला सागर (मध्य प्रदेश) हाल निवासी भैसीना (करौली) बताया। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 5.654 किलोग्राम शुद्ध अवैध अफीम और 772 ग्राम अवैध गांजे के 350 तैयार पाउच बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुला बड़े ड्रग सिंडिकेट का राज, पुलिस की गाड़ी देख दीवार कूदकर भागा दूसरा तस्कर
गिरफ्तार तस्कर राकेश उर्फ रूद्रगिरी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह खुद भी नशा करता है और यहां अफीम-गांजे की पुड़िया बनाकर बेचता है। उसने खुलासा किया कि वह यह माल भैसीना निवासी मिथुन धाकड़ उर्फ उत्तम से लेकर आता है, जो बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चलाता है।
इसी दौरान टीम को गांव के ही योगेश धाकड़ के पास भी अवैध गांजा होने की दूसरी इनपुट मिली। जब पुलिस टीम योगेश धाकड़ के घर पहुंची, तो वह पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर प्लास्टिक का कट्टा उठाकर अपने रिहायशी मकान (पाटोर पोश) के अंदर भागा और उसे छुपाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने जब योगेश के घर की तलाशी ली, तो पत्थर की टांड के ऊपर रखे कट्टे से 6.280 किलोग्राम अवैध गांजा (6 पैकेट) बरामद हुआ।
इन दोनों मामलों के संबंध में करौली के टोडाभीम पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। फरार आरोपी योगेश धाकड़ और मुख्य सप्लायर मिथुन धाकड़ उर्फ उत्तम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
कार्रवाई में इन पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों की रही सराहनीय भूमिका
सीआईडी (सीबी) टीम से उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शंकर दयाल शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार एवं संजय कुमार की सराहनीय भूमिका, वहीं एएसआई दुष्यन्त सिंह, हेड कांस्टेबल शाहिद अली की विशेष भूमिका तथा कांस्टेबल संजय कुमार की तकनीकी भूमिका रही।
टोडाभीम थाना पुलिस टीम से थानाधिकारी सुणीलाल मीणा,उप निरीक्षक सुगन चन्द मीणा, एएसआई जितेन्द्र कुमार, हरवीर सिंह, अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल टीकम सिंह, रामराज, भूरसिंह, महिला हेड कांस्टेबल ज्योति, महिला कांस्टेबल सरोज, कांस्टेबल संदीप सिंह, महेश कुमार, अटल सिंह, जगवीर सिंह, गोविन्द, अरविंद और चालक देवेन्द्र कुमार ने मौके पर घेराबंदी कर इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
Next Article झूठे मुकदमों से दूसरों को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने वालों पर राजस्थान पुलिस सख्त: एक महीने में 75 दोषियों को जेल-जुर्माना

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
International देश
November 18, 2026
राजस्व मंडल में 734 चतुर्थ श्रेणी चयनित अभ्यर्थी 18 से 24 नवम्बर तक ऑनलाइन वरीयता भरेंगे
Jaipur
November 18, 2026
299वें जयपुर स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में सजी काव्य रसधारा, देशभर के कवियों ने बांधा समां
Jaipur
November 18, 2026
19 नवंबर को सीतावली फाटक अंडरपास का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेगी लोकार्पण
Jaipur
November 18, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

558556
Your IP Address : 216.73.217.92

You Might Also Like

राज्यपाल बागडे ने मेहरानगढ़ दुर्ग देखा, कहा इतिहास की अनुपम सौगात
विद्युत निगमों में अभियंता संवर्ग की सीधी भर्ती परीक्षा 11 व 12 अप्रैल 2025 को निर्धारित
श्रीनाथ मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ – मुरलीपुरा में नए स्टोर का हुआ उद्घाटन
रात्रि चौपाल में की थी विज्ञान संकाय की मांग, सुबह होते-होते जारी हो गए आदेश
बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए कक्ष का उद्घाटन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account