जयपुर । रेरा द्वारा दिनांक 29 जून, 2026 को मण्डल की सेक्टर-28, प्रताप नगर, जयपुर में प्रस्तावित ग्रीनवूड होराईजन (GREENWOOD HORIZON) (RAJ/P/2023/2410) एवं ग्रीनवूड आईकॉनिक GREENWOOD ICONIC (RAJ/P/2023/2403) आवासीय योजनाओं का निलंबित पंजीकरण निरस्त करते हुए पुनः बहाल कर दिया गया है।
रेरा प्राधिकरण द्वारा क्रमांक एफ1(91)राज/रेरा/2019/536 दिनांक 05.06.2026 को प्रेस नोट जारी कर निष्चित समायावधि में संबंधित प्रमोटर द्वारा आवश्यक शर्तों की पूर्ति नहीं करने के कारण 6 परियोजनों को निलंबित किया गया था, जिसमें मण्डल की उक्त दोनों योजनाएं भी शामिल थी। मण्डल द्वारा नवीनतम संषोधित रेरा प्रावधानुसार प्रस्तुत स्पष्टीकरण को स्वीकार करते हुए रेरा प्राधिकरण द्वारा उपरोक्त दोनों योजनाओं का पंजीकरण बहाल कर दिया गया है। वर्तमान में रेरा प्राधिकरण की वेबसाईट पर इन दोनों योजनाओं का स्टेटस IN PROGRESS दर्षित है।
रेरा द्वारा मण्डल की निलंबित योजनाओं का पंजीकरण बहाल


