जयपुर। यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए (MoA) के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर राजधानी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह आमजन, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर शेखावटी क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को “भगीरथ” की उपमा देते हुए पुष्पवर्षा की तथा माला और साफा पहनाकर इस ऐतिहासिक समझौते के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं, विशेषकर शेखावटी क्षेत्र, ने मुख्यमंत्री को भगीरथी की उपमा देते हुए उनका पुष्प वर्षा कर, माला और साफा पहनाकर कर ऐतिहासिक एमओए के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मंत्रिगण, सांसद-विधायकगण, भाजपा संगठक के पदाधिकारीगण, झुंझुनूं, चूरू और सीकर जिलों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


