By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भारत-पाक सीमा पर रेल क्रांति: श्रीगंगानगर में बनेगा अत्याधुनिक कोच मेंटेनेंस केंद्र
    June 27, 2026
    30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को
    June 27, 2026
    30 जून 2026 तक पूरा करना होगा मंगला पशु बीमा के क्लेम सेटलमेंट का काम
    June 27, 2026
    प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर: आयुक्त कृषि
    June 27, 2026
    एप के माध्यम से होगा अनुदानित उर्वरकों का वितरण, किसानों को नहीं लगना पड़ेगा कतारों
    June 26, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान का हुआ फर्स्ट लुक लॉन्च
    June 24, 2026
    हिंदी सिनेमा को मिलने जा रही है एक अनोखी फीमेल हिटवुमन: हुमा कुरैशी
    June 22, 2026
    जयपुर में सजा ‘राजस्थान कल्चरल फैशन शो फैशन पेज’: निकिता सिंह बनीं मिसेज और अंकिता सोलंकी ने जीता मिस कैटेगरी का खिताब
    June 22, 2026
    माहेश्वरी जाति के इतिहास पर बनी पहली शोधपरक फिल्म ‘माहेश्वरी वंशोदय
    June 22, 2026
    राजस्थानी सिनेमा के उत्थान के लिए एकजुट हुए निर्माता-निर्देशक: ‘राजस्थानी फिल्म सेमिनार’ के चौथे संस्करण में भविष्य की रणनीति पर मंथन
    June 22, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 30 जून 2026 तक पूरा करना होगा मंगला पशु बीमा के क्लेम सेटलमेंट का काम
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 30 जून 2026 तक पूरा करना होगा मंगला पशु बीमा के क्लेम सेटलमेंट का काम
Jaipur

30 जून 2026 तक पूरा करना होगा मंगला पशु बीमा के क्लेम सेटलमेंट का काम

RMT network
Last updated: June 27, 2026 5:29 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

गाय, भैंस और बकरी का 100% पंजीकरण 15 जुलाई तक अनिवार्य
लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आयोजित होंगे विशेष शिविर
जयपुर।
राजस्थान में पशुपालकों के कल्याण और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी योजनाओं की रफ्तार तेज कर दी है। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विभाग की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं-‘मंगला पशु बीमा योजना’ और ‘सेक्स सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान योजना’ के शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने इसके लिए 15 जुलाई 2026 की अंतिम समय-सीमा (डेडलाइन) तय की है।
पशुपालन निदेशालय में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पाबंद करते हुए निर्देश दिए कि ‘मंगला पशु बीमा योजना’ के तहत पशुओं के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (हेल्थ सर्टिफिकेट) जारी करने का काम हर हाल में 30 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही, पशुपालकों के लंबित पड़े बीमा क्लेम संबंधी मामलों का निपटारा भी इसी अवधि (30 जून) तक करने के आदेश दिए गए हैं ताकि प्रभावित पशुपालकों को तुरंत राहत मिल सके।
पशुवार पंजीकरण के लिए कड़े टारगेट
योजनाओं की जमीनी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मंत्री ने पशुवार अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके तहत मंत्री ने गाय, भैंस और बकरी के पंजीकरण का 100 फीसदी कार्य 15 जुलाई-2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा राज्य के रेगिस्तानी और ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भेड़ और ऊंटों के पंजीकरण का 80 फीसदी कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
गांवों में लगेंगे विशेष शिविर
कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुदूर ग्रामीण इलाकों और ढाणियों में रहने वाले पशुपालकों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से मौके पर ही पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीमा पंजीकरण और कृत्रिम गर्भाधान तकनीक को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालकों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘सेक्स सॉर्टेड सीमन’ तकनीक से जहां राज्य में उच्च नस्ल की दुधारू गायों और भैंसों की संख्या बढ़ेगी, वहीं ‘मंगला पशु बीमा योजना’ से पशुधन के नुकसान की भरपाई आसानी से हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि तय समय-सीमा में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़, पशुपालन निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना, निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक जिलों से विभाग के अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त निदेशक तथा योजनाओं से संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित थे। जिलों के पशु चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर: आयुक्त कृषि
Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा: मुख्यमंत्री ने तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत-पाक सीमा पर रेल क्रांति: श्रीगंगानगर में बनेगा अत्याधुनिक कोच मेंटेनेंस केंद्र
Jaipur
June 27, 2026
मूंद्रा, होलार्ड और टकर ने आयरलैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Sports
June 27, 2026
30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को
Jaipur
June 27, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा: मुख्यमंत्री ने तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Uncategorized
June 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

434997
Your IP Address : 216.73.216.215

You Might Also Like

ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा- रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान
सांचौर में मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त दो तस्कर भाइयों की संपत्ति की फ्रीज
पर्यटन हब के रूप में विकसित होगा भरतपुर, बजट घोषणाओं को लागू कर रही राज्य सरकार – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया भाव कला नृत्य अकादमी का भव्य उद्घाटन
लीह रेयास ने जीता मिस टीन अर्थ 2025 का ताज, भारत विश्व स्तरीय ब्यूटी पेजेंट की कर रहा मेजबानी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account