By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
    September 16, 2026
    साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
    September 16, 2026
    रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
    September 16, 2026
    राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
    September 16, 2026
    ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
    September 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती के विरुद्ध प्रदेशभर में चला सघन अभियान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती के विरुद्ध प्रदेशभर में चला सघन अभियान
Jaipur

ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन और अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती के विरुद्ध प्रदेशभर में चला सघन अभियान

RMT network
Last updated: June 17, 2026 6:43 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर । राजस्थान में सुगम, सरल और सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कड़ा सबक सिखाने के लिए राजस्थान पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान प्रदेशभर में पूरी कड़ाई से चलाया जा रहा है। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस विशेष अभियान का नेतृत्व महानिदेशक यातायात अनिल पालीवाल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा द्वारा किया जा रहा है। इस महा-अभियान के तहत कानून को हाथ में लेकर सड़कों पर रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चौतरफा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
12 दिनों में रिकॉर्ड 1 लाख पार:
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त समेकित आंकड़ों के अनुसार 4 जून से 15 जून 2026 तक के महज 12 दिनों के भीतर पुलिस ने राज्यभर में रिकॉर्ड 1,02,878 वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग कर चालान व जब्ती की विधिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की इस पैनी नजर से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाला कोई भी शातिर चालक बच नहीं पा रहा है।
ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सबसे अधिक कार्रवाई
पूरे अभियान के दौरान वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सर्वाधिक 39,417 कार्रवाई की गई। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 26,545, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 14,119, वाहन की संरचना में अवैध परिवर्तन के 9,870, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 7,428 तथा प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 5,499 मामलों में कार्रवाई की गई।
सोमवार को भी जारी रहा सघन प्रवर्तन, 7,208 वाहनों पर कार्रवाई
15 जून को प्रदेशभर में कुल 7,208 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें वाहन की संरचना में अवैध परिवर्तन के 654, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 653, प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 345, ब्लैक फिल्म के 2,646, अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 984 तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 1,926 मामलों में चालान बनाए गए।
जयपुर पश्चिम रहा सबसे आगे
15 जून को जिला स्तर पर जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 470 कार्रवाई दर्ज की गई। इसके बाद धौलपुर (321), जयपुर यातायात (308), चित्तौड़गढ़ (303), जयपुर ग्रामीण (284) तथा बारां (271) में उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। ब्लैक फिल्म हटाने की सर्वाधिक 204 कार्रवाई जयपुर यातायात में दर्ज हुई, जबकि नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के सर्वाधिक 150-150 प्रकरण बारां एवं चित्तौड़गढ़ में सामने आए।
यातायात नियमों की पालना की अपील
डीजी ट्रैफिक पालीवाल ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहनों में किसी भी प्रकार की अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, प्रेशर हॉर्न अथवा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Next Article एसडीआरएफ जवानों के मुरीद हुए एनसीसी कैडेट्स: गाडोता बटालियन मुख्यालय में देखा फ्लड और रोप रेस्क्यू का हैरतअंगेज ड्राई डेमो

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Jaipur
September 16, 2026
साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
Jaipur
September 16, 2026
रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
Jaipur
September 16, 2026
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
Jaipur
September 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480018
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

राष्ट्रीय सहकार मेले का हुआ उद्घाटन: 119 स्टॉल पर जयपुरवासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण मसाले उपलब्ध
जयपुर में नीट 2026 परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, 97.72% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा, राजस्थान में 42 रुपए की बढ़ोतरी
हमारी बहनें सपने भी संभालती हैं और व्यवसाय भी बनाती हैं- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड के विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास ओर लोकार्पण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account