By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
    October 29, 2026
    महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
    October 29, 2026
    केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, जयपुर द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के अंतर्गत 3 किलोमीटर प्लॉग रन का आयोजन
    October 29, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे में ‘डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0’ के सफल संचालन हेतु बैठक आयोजित
    October 29, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्गों में क्रेज : 1,92,313 ने कराया रजिस्ट्रेशन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्गों में क्रेज : 1,92,313 ने कराया रजिस्ट्रेशन
Jaipur

तीर्थ यात्रा के लिए बुजुर्गों में क्रेज : 1,92,313 ने कराया रजिस्ट्रेशन

RMT network
Last updated: June 16, 2026 6:11 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। विभाग को इस वर्ष प्रदेशभर से भारी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो इस योजना के प्रति बुजुर्ग श्रद्धालुओं के भारी उत्साह को दर्शाते हैं। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि विभाग को इस बार कुल 1,14,579 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के माध्यम से कुल 1,92,313 वरिष्ठ नागरिकों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल आवेदकों में से 1,10,413 वरिष्ठजनों ने हवाई सफर के जरिए तीर्थ दर्शन करने की इच्छा जताई है। श्री कुमावत ने बताया कि प्रदेश के सभी 41 जिलों से बुजुर्गों ने इस योजना के तहत अप्लाई किया है। हमेशा की तरह जयपुर जिला सबसे आगे रहा है, जहां से सर्वाधिक 13,063 आवेदन मिले हैं। सबसे कम फलौदी जिले से 559 आवेदन आए हैं।
15 प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन—
देवस्थान विभाग इस बार भी वातानुकुलित ट्रेन के जरिए 50 हजार वरिष्ठजनों को देश के 15 प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा करवाएगा। इन स्थलों में द्वारकापुरी–नागेश्वर–सोमनाथ, मथुरा–वृंदावन–बरसाना–आगरा–अयोध्या,सम्मेदशिखर–पावापुरी–वाराणसी–सारनाथ, हरिद्वार–ऋषिकेश–अयोध्या–वाराणसी–सारनाथ, कामाख्या–गुवाहाटी, गंगासागर–कोलकाता, जगन्नाथपुरी–कोणार्क, रामेश्वरम–मदुरई, वैष्णो देवी–अमृतसर–वाघा बॉर्डर, महाकालेश्वर, उज्जैन – ओंकारेश्वर – त्र्यंबकेश्वर – घृष्णेश्वर – एलोरा, तिरुपति – पद्मावती, बिहार-शरीफ, हजूर साहिब, नांदेड़, पटना साहिब, गोवा के मंदिर एवं चर्च शामिल हैं। 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई जहाज के जरिए पशुपतिनाथ (नेपाल) के दर्शन करवाए जाएंगे। कुमावत ने बताया कि बुजुर्गों को उनके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर ट्रेन या हवाई जहाज द्वारा इन स्थानों पर ले जाया जाएगा।
जिलावार आवेदक पत्रों की संख्या—
इस बार 41 जिलों से 114579 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके तहत जयपुर जिले से 13063, जोधपुर से 6422, कोटा से 5752, उदयपुर से 5078, अजमेर से 4727, बीकानेर से 4527, पाली से 4081, भीलवाड़ा से 3959, डूंगरपुर से 3599, सीकर जिले से 3460 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह अलवर से 3089, हनुमानगढ जिले से 3063, डीडवाना-कुचामन से 3005, झालावाड़ से 2967, श्रीगंगानगर से 2958, चितौड़गढ से 2781, बांसवाड़ा से 2683, सवाईमाधोपुर से 2606, बूंदी से 2603, चूरू से 2556, नागौर से 2510, भरतपुर 2446, सिरोही 2405, बांरा 2279, दौसा से 2197, टोंक से 2057, झुंझुंनु से 1976, ब्यावर जिले से 1716, राजसमंद जिले से 1637, करौली 1530, सलूंबर से 1521, जालोर से 1514, बाड़मेर से 1192, प्रतापगढ से 1081, बालोतरा 1063, धौलपुर से 896, डीग से 865, कोटपुतली-बहरोड़ से 826, खैरथल-तिजारा से 715, जैसलमेर से 618 तथा फलौदी जिले से 559 आवेदन मिले हैं।
चयन प्रक्रिया और आगामी चरण—
कुमावत ने बताया कि निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण यात्रियों का चयन जिलावार आवंटित कोटे के अनुसार जिला स्तरीय समिति कंप्यूटरीकृत लॉटरी से करेगी। मुख्य सूची के साथ-साथ एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी ताकि किसी यात्री के न जाने पर दूसरे को मौका मिल सके। चयनित वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और चिकित्सा सहायता पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गहलोत राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए कर रहे है अनर्गल बयानबाजी: घनश्याम तिवाड़ी
Next Article यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
International Jaipur
October 31, 2026
आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
Entertainment
October 29, 2026
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का पैसिफिक मॉल में भव्य शोरूम 31 अक्टूबर को खुलेगा
Business Jaipur Marketing
October 29, 2026
महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए हो कार्य—राज्यपाल
Jaipur
October 29, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

529794
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

जयपुर मेट्रो में विशेष योग्यजन को प्रदत्त समावेशी सुविधाओं का राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन द्वारा सुगमता निरीक्षण
महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
भोपाल के हैदर मुख्तार खान मिस्टर यूनिवर्स 2025 में एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगे
युवाओं ने विकसित भारत@2047 प्रदर्शनी में देश के विकास की झलक देखी
नशे के सौदागर पर पुलिस की स्ट्राइक: रु 10,000 का इनामी रोहित उर्फ काकू गिरफ्तार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account