मिस राजस्थान का फर्स्ट ऑडिशन नहीं दे पाई गर्ल्स के लिए यह है आखरी मौका
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा व प्राइम सफारी और रुवि डिजिटल के सहयोग से आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान के 28वे संस्करण का लास्ट ऑडिशन 200 फीट स्थित होटल प्राइम सफारी में 17 मई संडे को सुबह 10बजे से ऑडिशन की शुरुआत होगी मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया मिस राजस्थान में राजस्थान ओरिजिन 17से27वर्ष 5.3फीट मिनिमम हाइट की गर्ल्स पार्टिसिपेट कर पाएंगी साथ ही ऑनलाइन व ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा के भी गर्ल्स ऑडिशन दे पाएंगी गौर तलब है की प्रतिवर्ष 5000 से भी ज्यादा गर्ल्स इस में रजिस्ट्रेशन करवाती हैं 1800 से 2200 गर्ल्स ऑडिशन दे अपना भाग्य आजमाती है।

100 गर्ल्स को इंटरव्यू राउंड में जगह मिलेगी। और कड़ी परख के बाद टॉप 28 फाइनलिस्ट को अनाउंस किया जायेगा की टॉप फाइनलिस्ट को फ्री ऑफ कॉस्ट एक महीने की ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाती है जिससे वे नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर जाकर राजस्थान का नाम रोशन कर सके। मिस राजस्थान की डायरेक्टर एकता जैन ने बताया राजस्थान में फ्यूजन ग्रुप एक मात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जोकि स्टेट के बाद नेशनल व उसके बाद इंटरनेशनल लेवल पर भेजता है। साथ ही म्यूजिक वीडियो एड फिल्मस टी वी सीरियल्स ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉलीवुड फिल्म्स पे भी गर्ल्स को ऑपच्यरुनिटीज दिलवा रहा है ।
17 मई को लास्ट ऑडिशन आयोजित किया जाएगा इस के बाद इंटरव्यू राउंड का आयोजन किया जाएगा।


