By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने राइसेम में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने राइसेम में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित
Jaipur

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने राइसेम में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित

RMT network
Last updated: May 6, 2026 5:25 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर दिया जोर
जयपुर।
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने मंगलवार को जयपुर स्थित राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान (राइसेम) में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राज्य सेवाओं (सहकारिता, जेल, उद्योग एवं श्रम कल्याण) के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
दक ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि अधिकारियों के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली के विकास का महत्वपूर्ण चरण है। इस दौरान प्राप्त ज्ञान, कौशल एवं अनुभव उनके पूरे सेवा जीवन में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। उन्होंने अधिकारियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता को अपने कार्य का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। दक ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ अपने अनुभव किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब फील्ड में जाकर कार्य करते हैं, तभी वास्तविक स्थिति का सही आकलन होता है। कागजी प्रगति और वास्तविक प्रभाव में अंतर को समझना ही एक सक्षम प्रशासक की पहचान है। उन्होंने अधिकारियों से नियमित फील्ड विजिट करने तथा लाभार्थियों से फीडबैक लेकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
दक ने कहा कि सहकारिता, उद्योग, जेल एवं श्रम जैसे विविध क्षेत्रों में कार्य करते हुए अधिकारियों को टीम भावना के साथ नवाचार को अपनाना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने विशेष रूप से प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के कंप्यूटरीकरण, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना का उल्लेख करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता और जनसहभागिता को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
दक ने अधिकारियों से जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर राइसेम के निदेशक संजय कुमार पाठक ने संस्थान की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।इससे पूर्व सहकारिता मंत्री के संस्थान में आगमन पर निदेशक संजय कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अतिरिक्त निदेशक श्रीमती कृति शर्मा, संकाय सदस्यगण एवं विभिन्न सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “राज्य 2026” का आगाज
Next Article भाजपा ने हमेशा सेवा,समर्पण और संघर्ष के बल पर जनता का विश्वास किया अर्जित: मदन राठौड़

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457981
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

स्कूल से बच्चों को बाहर निकालकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने एवं जान माल की धमकियां देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 4 जिलों में ऑरेंज और 29 में यलो अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अभिनव पहल पर पर्यटन विभाग की ओर से लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहन के लिए “कल्चरल डायरीज श्रृंखला” का हुआ आगाज
पी.एम स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम जयपुर द्वारा भरवाये जा रहे है पात्र व्यक्तियों से आवेदन
मिलावट के खिलाफ अभियान: 10 हजार लीटर वन​स्पति घी एवं 150 किलो मिर्च पाउडर सीज
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account