जयपुर। जयपुर के उभरते हुए युवा उद्यमी एवं AI Coach India के संस्थापक विनीत शर्मा को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान IIT बॉम्बे में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में शोध एवं विचार-विमर्श हेतु चयनित किया गया है। यह अवसर देश के चुनिंदा प्रतिभाशाली व्यक्तियों को ही प्रदान किया जाता है, जिससे यह उपलब्धि और भी विशेष बन जाती है। यह सफलता न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जयपुर शहर के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। विनीत शर्मा पिछले कई वर्षों से AI क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वे पिछले 12 वर्षों से करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में भी कार्यरत हैं और “360 Degree Change Transformation Pvt. Ltd.” कंपनी के निदेशक के रूप में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में वे “AI Mastery Workshop” के माध्यम से छात्रों, कॉलेज स्टूडेंट्स, शिक्षकों, प्रोफेशनल्स एवं गृहिणियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनके 15 दिवसीय कोर्स में प्रतिभागियों को AI टूल्स का उपयोग कर ऑनलाइन आय अर्जित करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, IIT बॉम्बे में आयोजित यह कार्यक्रम 16 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें विनीत शर्मा भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को AI के उन्नत उपयोग, रिसर्च, इंडस्ट्री एप्लिकेशन और नई तकनीकों पर गहन चर्चा एवं अध्ययन का अवसर मिलेगा।

विनीत शर्मा ने इस अवसर को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए IIT बॉम्बे की टीम एवं प्रोफेसर संदीप रामू का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश के इतने बड़े और प्रतिष्ठित संस्थान में AI पर कार्य करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है। विनीत शर्मा इससे पूर्व दिल्ली में आयोजित “India AI Impact Summit 2026” में भी आमंत्रित किए जा चुके हैं, जहां उन्होंने AI के बढ़ते प्रभाव और उसके अवसरों पर अपने विचार प्रस्तुत किए थे। देश में तेजी से बढ़ रही AI क्रांति को देखते हुए वे लगातार इस क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में विनीत शर्मा अपनी टीम के साथ मिलकर AI शिक्षा को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI ट्रेनिंग को विस्तार देने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत डॉ. मलकीत कौर (कनाडा) एवं रेनू मोखा (USA) विशेष भूमिका निभा रही हैं, जो देश-विदेश में AI शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। हाल ही में AI Coach India ने कनाडा की Esquare कंपनी के साथ साझेदारी कर वैश्विक स्तर पर AI प्रशिक्षण का विस्तार प्रारंभ किया है। इसके अलावा, विनीत शर्मा की टीम जल्द ही “AI Coach India” के नाम से एक एडवांस मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक AI टूल्स की ट्रेनिंग उपलब्ध होगी। इस एप के माध्यम से किसी भी वर्ग का व्यक्ति नई स्किल सीखकर फ्रीलांसिंग, नौकरी या ट्रेनर बनकर आय अर्जित कर सकेगा, जो देश के लिए एक वास्तविक योगदान साबित होगा। विनीत शर्मा विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बच्चों और शिक्षकों को भी AI टूल्स की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ी को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार किया जा सके। उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि देश में तकनीकी जागरूकता और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। “छोटे शहर से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने की प्रेरणादायक मिसाल बन रहे हैं विनीत शर्मा”


