By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    प्रकृति फाउंडेशन एवं इटरनल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
    July 13, 2026
    26 जुलाई को पिंकसिटी में होगा “लहरिया उत्सव”
    July 13, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर-जोधपुर पीठ में हाई अलर्ट
    July 13, 2026
    बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
    July 13, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
    किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले भव्य आयोजन के साथ संपन्न
    July 1, 2026
    मिस राजस्थान में चौथे दिन रहा ग्रुमिंग ट्रेनिंग सेशन के नाम
    June 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 30 नगरीय निकायों में कार्यादेश तथा 40 निकायों में एलओए जारी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 30 नगरीय निकायों में कार्यादेश तथा 40 निकायों में एलओए जारी
Jaipur

लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 30 नगरीय निकायों में कार्यादेश तथा 40 निकायों में एलओए जारी

RMT network
Last updated: July 13, 2026 6:29 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 152 नगरीय निकायों में लगभग 75 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 310 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
यह परियोजना ‘जीरो डंपसाइट’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के अन्तर्गत पुराने कचरे के निस्तारण के साथ ही इन स्थलों पर आधुनिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिससे भविष्य में नए डंपिंग ग्राउंड बनने की संभावना भी कम होगी और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था मजबूत होने से शहरों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
152 नगरीय निकायों में क्रियान्वयन-
प्रदेश के 152 नगरीय निकायों में क्रियान्वित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब तक 30 नगरीय निकायों में 24 लाख घन मीटर से अधिक लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कार्यादेश तथा 40 नगरीय निकायों में 35 लाख घनमीटर से अधिक कार्यों के लिए एलओए जारी किए जा चुके हैं। वहीं, 82 नगरीय निकायों में लगभग 16 लाख घन मीटर से अधिक कचरे के निस्तारण के लिए निविदा प्राप्त कर तकनीकी मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है।
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के लक्ष्यों को मिलेगा बल-
केन्द्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत ‘जीरो डंपसाइट’ का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए डंपसाइट रेमिडिएशन एक्सेलेरेटर प्रोग्राम प्रारम्भ किया गया है, जिसके माध्यम से देशभर में पुराने कचरे के ढेरों का वैज्ञानिक निस्तारण तेज गति से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान में नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक लगभग 24 लाख घन मीटर लिगेसी वेस्ट का रेमिडिएशन किया जा चुका है।
इसके अन्तर्गत पुराने कचरे को बायोमाइनिंग तकनीक के माध्यम से प्रोसेस किया जाता है। इस प्रक्रिया में पुराने कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर पुनः उपयोग योग्य सामग्री निकाली जाती है। मिट्टी जैसी सामग्री का उपयोग सड़क निर्माण, प्लास्टिक और धातुओं का पुनर्चक्रण तथा ज्वलनशील पदार्थों से आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) तैयार कर सीमेंट उद्योग और ऊर्जा उत्पादन में उपयोग किया जाता है। इससे वर्षों पुरानी चुनौती के वैज्ञानिक समाधान के साथ ही संसाधनों का पुनः उपयोग संभव होता है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सचिवालय अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
Next Article बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रकृति फाउंडेशन एवं इटरनल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
Jaipur
July 13, 2026
26 जुलाई को पिंकसिटी में होगा “लहरिया उत्सव”
Jaipur
July 13, 2026
गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
Entertainment Jaipur
July 13, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर-जोधपुर पीठ में हाई अलर्ट
Jaipur
July 13, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

451291
Your IP Address : 216.73.216.185

You Might Also Like

जेडीए ने लीजडीड प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया, नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत
राजस्थान ने एक बार पुनः प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में राष्ट्रीय स्तर पर जारी मासिक रैंकिंग में प्राप्त किया प्रथम स्थान
5 फरवरी से 31 मार्च तक जयपुर में आयोजित होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई: माइनिंग रॉयल्टी ठेकेदारों पर शिकंजा: अंतर-विभागीय डेटा विश्लेषण से 300 करोड़ की कर चोरी उजागर
भोपाल के हैदर मुख्तार खान हुए मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए रवाना
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account