जयपुर। डी.सी. डांस चैंपियनशिप सीजन–4 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आगामी जून माह में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं ग्रैंड फिनाले जयपुर शहर में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के लिए ऑल इंडिया ऑडिशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में 1 मई को साइन इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर एवं 2 मई को चौधरी जोधाराम स्कूल, मानसरोवर में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे साथ ही प्रदेशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन लिए जा रहे है ।

डीडीआई ग्रुप के प्रेसिडेंट सन्नी मर्जस ने बताया कि देश में छुपी हुई प्रतिभाओं को एक सही प्लेटफॉर्म मिलना बहुत आवश्यक है अगर सही मार्गदर्शन और सही प्लेटफॉर्म प्रतिभाओं को मिलता है तो वे अपना एवं अपने देश का नाम रोशन करते है ।
इस आयोजन को लेकर भामाशाहों एवं समाजसेवियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को स्काई पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादिया सांगानेर (जयपुर) के निदेशक सुरेश कुमार यादव, डॉ. विक्रम (ब्रेनप्लस हॉलिस्टिक फाउंडेशन, दिल्ली), ओमप्रकाश (चौधरी जोधाराम स्कूल), डॉ. अशोक जांगिड़, विजय गुर्जर (निःशुल्क अशोक लाइब्रेरी, जयपुर), सुरेश पंवार (मानव सेवा संस्थान, जयपुर), सुमन शर्मा (सुकृति वुमन फाउंडेशन), अनूप जोशी सर, रवि कुमार लंबा सर (ट्रांसटेल कम्युनिकेशन, जयपुर), कलर्स इंटरनेशनल स्कूल, किड्स मैग्नेटिक स्कूल, सी.जे.आई. स्कूल, याकूब गौरी (गौरी फर्निशिंग), अधिवक्ता नवरतन चावला सहित अन्य भामाशाहों ने सराहा है।
आयोजकों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली नृत्य कलाकार भाग लेंगे। ऑडिशन जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, जोधपुर, बीकानेर, डीडवाना, खाटूश्यामजी, उदयपुर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर सहित कई शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सहित देशभर की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें:
9351608105, 8239591279 इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी है।


