जयपुर। संस्कृति सोशल क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित “रन फॉर हेल्थ 2026” कार्यक्रम का आयोजन 5 अप्रैल को विद्याधर नगर स्थित अलंकार प्लाजा ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष ओर बच्चों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल थे।

अनीता दीपक गुप्ता, अध्यक्ष, संस्कृति सोशल क्लब ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। अंश अग्रवाल ने साइकिल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समारोह में अतिथि के रूप में सुभाष गोयल, अध्यक्ष जयपुर व्यापार महासंघ, पूनम ज्वेलर्स के डायरेक्टर शरद सोनी, संपादक नवल किशोर शर्मा,विनोद गोयल, शिवकुमार गोयल, उमेश गोयल, मदन सिंह चौहान, संजय कटारा, अनिता सैनी, राधेश्याम अग्रवाल (लोहरवाड़ा) घनश्याम लश्कर, गीतांजलि खेमका, मुकेश खंडेलवाल ,अभिजीत गोयल आदि उपस्थित रहे।

सभी विजेताओं को संस्था अध्यक्ष अनीता गुप्ता,संपादक नवल किशोर शर्मा,सुभाष गोयल ओर शरद सोनी ने मेडल पहनाकर ओर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इवेंट में संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का संस्था अध्यक्ष अनीता दीपक गुप्ता द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इवेंट का सफल मंच संचालन एक्टर आर्यन माहेश्वरी और एक्ट्रेस शिवानी पारीक ने किया। दीपक शर्मा ने बच्चों को वार्म अप कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट दिया गया। कार्यक्रम में मणिपाल हॉस्पिटल ने एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की।
इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।


