जयपुर। 30 मार्च को मानसरोवर स्थिति इमैजिका द प्री स्कूल का वार्षिक उत्सव साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा,स्कूल डायरेक्टर कुणाल सर,शिवानी सिंह,अन्नू अग्रवाल,कोरियोग्राफर सोनू मल्होत्रा आदि ने भगवान श्री गणेश व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके समारोह की शुरुआत की।


वार्षिक उत्सव में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियो से माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह के दौरान स्कूल के डायरेक्टर द्वारा संपादक नवल किशोर शर्मा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


इस दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में रोज नित नए प्रयोग हो रहे है।बच्चों को अपनी संस्कृति के साथ उनका विकास करना है। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए शिवानी सिंह ओर स्कूल स्टाफ को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

समारोह में संपादक नवल किशोर शर्मा ओर स्कूल डायरेक्टर शिवानी सिंह ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जयपुर में आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिता डीसी डांस चैंपियनशिप सीजन 4 के पोस्टर का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।समारोह के उपरांत स्कूल स्टॉफ ओर पेरेंट्स ने भी बोलीवुड गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।


