जयपुर। प्रमुख समाजसेवी व BABA SKJ Jewellers के संस्थापक “मधुसूदन शर्मा” को 22 मार्च को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समाज सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह द्वारा दिया गया। बिंदु दारा सिंह दारा सिंह के पुत्र हैं जो रामायण में हनुमान जी की भूमिका अदा की है।

सम्मान समारोह में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा,पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र यादव, ब्रह्मकुमारी माउंट आबू व राजस्थान के विभिन्न जिलों से आई ब्रह्मकुमारी बहनें भी उपस्थित रही। सम्मान समारोह के प्रमुख ग्यारसी लाल यादव एवं प्रमुख साधु संत प्रबुद्धजन लोग उपस्थित रहे। यह सम्मान सेंट्रल पार्क के सामने “महाराजा बैंक्वेट हॉल” में प्रदान किया गया।

मधुसूदन शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख महामंत्री हैं। शर्मा विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष है। समाज सेवा,शिक्षा के क्षेत्र में अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा दिलवाने, गरीब व असहाय कन्याओं की शादी करवाने, रक्तदान शिविर आदि कार्यों को पूर्ण करवाने में मधुसूदन शर्मा की अग्रणी भूमिका रहती है।

